अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। देश के कई राज्यों में थियेटर्स बंद कर दिए गए हैं वहीं कुछ जगह 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले गए हैं लेकिन बावजूद इसके पुष्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने रिलीज के 25वें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म के कलेक्शन की स्पीड देख कर अभी लगता नहीं है कि ‘पुष्पा’ का इरादा थमने या रुकने का है।
Pushpa Collection Day 25: इस दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी 'पुष्पा', अल्लू अर्जुन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुष्पा फिल्म ने चौथे हफ्ते में सोमवार तक 81.58 करोड़ का बिजनेस कर लिया। वहीं भारत में फिल्म ने 23 दिनों में 250.3 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। सिर्फ हिंदी वर्जन से फिल्म ने 81.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। पुष्पा ने 23 दिन में वर्ल्डवाइड 326.6 करोड़ कमाए हैं। रीजनल सिनेमा के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि की तरह है। फिल्म की सक्सेस से ये बात तो साफ हो गई है कि दर्शक अब अच्छे कंटेंट का रुख कर रहे हैं।
Pushpa Hindi On OTT: इस दिन हिंदी में ओटीटी पर रिलीज होगी ‘पुष्पा पार्ट वन’, नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार में हलचल
सभी पांच भाषाओं मलयालम, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और हिंदी में हिट साबित हुई है। हिंदी पट्टी के दर्शक भी इस फिल्म को खूब एनज्वॉय कर रहे हैं। इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा चुका है। हिंदी पट्टी के लाखों दर्शक अब तक इस फिल्म का तेलुगु संस्करण अंग्रेजी सब टाइटल्स के साथ देख चुके हैं।
बीते पूरे सप्ताहांत सोशल मीडिया पर इसी फिल्म के चर्चे रहे। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ को लोग इसके गानों और फाइटिंग के लिए भी खूब देख रहे हैं। हिंदी में ये फिल्म प्राइम वीडियो पर अब 14 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।
क्या है फिल्म की कहानी
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के सीमावर्ती जंगलों में मिलने वाले नायाब लाल चंदन की विदेशों में होने वाली तस्करी पर बनी फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ की कहानी एक ऐसे शख्स की कहानी है जो कुली का काम करते करते एक दिन नंबर वन का स्मगलर बन जाता है।