फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Stars House: अल्लू अर्जुन से लेकर एक्टर यश तक आलीशान घरों में रहते हैं ये साउथ स्टार्स, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Mon, 18 Jul 2022 05:56 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 05:56 PM IST
विज्ञापन
Allu arjun to actor yash and bahubali star prabhas south indian actors luxury house
अभिनेता यश, प्रभास, अल्लू अर्जुन - फोटो : social media

शाहरुख का बंगला मन्नत हो या फिर अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा। बॉलीवुड कलाकार तो अपनी लैविश लाइफ और लग्जरी हाउस के लिए जाने ही जाते हैं, लेकिन साउथ स्टार्स भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। अल्लू अर्जुन, प्रभास और यश जैसे एक्टर्स आज पूरे देश में तो जाने ही जाते हैं इसके साथ ही उनके घर भी बेहद आलीशान हैं। साउथ स्टार्स के घर किसी महल से कम नहीं लगते हैं और इसकी कीमत इतनी हैं कि जानने के बाद किसी को भी होश उड़ जाएं। तो चलिए जानते हैं अल्लू से लेकर महेश बाबू और केजीएफ स्टार यश तक किस साउथ स्टार का घर कैसा है।

Allu arjun to actor yash and bahubali star prabhas south indian actors luxury house
अल्लू अर्जुन का घर - फोटो : सोशल मीडिया

दो एकड़ में फैला है अल्लू अर्जुन का शानदार घर
सबसे पहले बात करेंगे पुष्पा से देश भर में हिट हुए साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन के लग्जरी हाउस के बारे में। अल्लू अर्जुन का बंगला बेहद ही आलीशान है। अभिनेता का लग्जीरियस बंगला हैदराबाद के पॉश इलाके में जुबली हिल्स में बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरे 2 एकड़ में फैला हुआ है। इसकी कीमत भी तकरीबन 100 करोड़ रुपये है। वहीं अभिनेता ने अपने से बंगले का नाम Blessing रखा है, जो अपने आप में बेहद खास है।

Allu arjun to actor yash and bahubali star prabhas south indian actors luxury house
prabhas gym

प्रभास का लग्जीरियस हाउस
बाहुबली फिल्म से खुद को पैन इंडिया स्टार के रूप में स्थापित करने वाले अभिनेता प्रभास का घर भी किसी राजा-महाराजा के महल से कम नहीं है। यह बाहर से जितना खूबसूरत दिखता है, उतना ही अंदर से भी लग्जीरियस है। जानकारी के मुताबिक प्रभास का हैदराबाद में एक शानदार फार्म हाउस है, जिसकी कीमत तकरीबन 60 करोड़ रुपये हैं। इस शानदार घर में निजी जिम से लेकर पूल और गार्डन बड़ा गार्डन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu arjun to actor yash and bahubali star prabhas south indian actors luxury house
महेश बाबू का घर - फोटो : Instagram: @namratashirodkar

महेश बाबू का बंगला भी है बेहद आलीशान
साउथ अभिनेता महेश बाबू का घर भी बेहद आलीशान है। और अक्सर वह अपने घर की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हैदराबाद स्थित महेश बाबू का घर में क्लासी इंटीरियर से लेकर सुख-सुविधा की हर चीज मौजूद है। अभिनेता के घर में बड़ा गार्डन एरिया, स्वीमिंग पूल से लेकर जिम और एक बड़ा मंदिर भी बना हुआ है। महेश बाबू के घर में शानदार पेंटिंग भी लगी हैं। जानकारी के मुताबिक, उनका ये घर करीब 28 करोड़ का है।

विज्ञापन
Allu arjun to actor yash and bahubali star prabhas south indian actors luxury house
यश पत्नी राधिका के साथ और उनके घर की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता यश
केजीएफ स्टार साउथ अभिनेता यश की गिनती सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले अभिनेताओं में होती है। वह लैविश लाइफ जीते हैं और उनका घर भी बेहद शानदार है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता यश ने साल 2021 में  50 करोड़ का आलीशान घर खरीदा है। इसके साथ ही बेंगलुरु में उनके पास तकरीबन 4 करोड़ की कीमत का शानदार बंगला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed