{"_id":"5a9160bb4f1c1ba4268bc0b9","slug":"allu-arjun-trying-to-copy-priya-prakash-varrier-video-actions-with-his-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 साल का बच्चा हुआ प्रिया प्रकाश वॉरियर का दीवाना, वीडियो में किया कुछ ऐसा नहीं होगा यकीन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 साल का बच्चा हुआ प्रिया प्रकाश वॉरियर का दीवाना, वीडियो में किया कुछ ऐसा नहीं होगा यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
Priya Prakash Varrier
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रिया प्रकाश वॉरियर के दीवानों की कमी नहीं है। 26 सेकेंड के वीडियो ने कुछ दिन पहले ऐसा तहलका मचा दिया था कि वह रातोंरात ही स्टार बन गई थीं। यहां तक की वीडियो में उनकी आंखों के इशारे से जोड़कर कुछ फनी वीडियो भी वायरल हुए थे। इसी बीच प्रिया प्रकाश ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप यह कहेंगे उनका जादू सिर्फ बड़ों पर नहीं बल्कि बच्चों पर भी छा गया है।
Allu Arjun
प्रिया की आने वाली फिल्म के क्लासरूम वाले गाने ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। कुछ देर पहले प्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में प्रिया नहीं बल्कि साउथ के फेमस स्टार अल्लू अर्जुन बेटे के साथ दिखाई दे रहे हैं।
Allu Arjun
अल्लू इस वीडियो में प्रिया के क्लासरूम वाले वीडियो में किए गए एक्शन की कॉपी कर रहे हैं जिसमें उनका साथ अल्लू अयान दे रहा है। इस वीडियो में अल्लू अर्जुन प्रिया के बंदूक वाले एक्शन को कर रहे हैं। जैसे ही वह निशाना अपने बच्चे पर लगाते हैं वह तुंरत बेड पर कूद जाता है। यह छोटा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया प्रकाश
आपको बता दें, प्रिया प्रकाश वॉरियर मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू करने जा रही हैं। वीडियो वायरल होने के महज तीन दिन में ही प्रिया ने सोशल मीडिया फॉलोवर्स के मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पीछे छोड़ दिया था। इस वीडियो में प्रिया आंखों से प्यार का ऐसा इजहार करती हुई नजर आ रहीं थी जिसे देखकर पूरी दुनिया उनकी दीवानी हो गई। यहां तक की प्रिया को नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा।
Thats how he does it💜 @omar_lulu_ @shaanrahman @roshan_abdul_rahoof @alluarjunonline
A post shared by priya prakash varrier (@priya.p.varrier) on