{"_id":"5a91525d4f1c1b462c8b9d31","slug":"big-news-salman-khan-reveals-3-shocking-secrets-of-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार निजी जिंदगी पर खुलकर बोले सलमान, किए ऐसे खुलासे हिल जाएगा बॉलीवुड ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली बार निजी जिंदगी पर खुलकर बोले सलमान, किए ऐसे खुलासे हिल जाएगा बॉलीवुड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के 'टाइगर' सलमान खान इन दिनों एक के बाद एक ऐसे खुलासे कर रहे हैं जिसे जानने के बाद बॉलीवुड में तहलका जरूर मच सकता है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान ने शादी से जुड़े सवाल का जवाब देकर सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं अब दबंग खान ने अपनी जिंदगी से जुड़े तीन ऐसे खुलासे किए हैं जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।
Salman Khan
'रेस 3' की शूटिंग में बिजी सलमान खान हाल ही में मुंबई लौटे और एक इवेंट में हिस्सा लिया। इवेंट में मीडिया से बात करते हुए सलमान ने कई ऐसे राज से पर्दा उठाया जिससे अब तक हर कोई अंजान है। ऐसे में जब सलमान से पूछा गया आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत' हिट होने के समय वह क्या सोच रहे थे? इस बात का जवाब देते हुए दबंग खान ने ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर आमिर खान को बिल्कुल यकीन नहीं होगा।
Aamir Khan and Salman
सलमान खान ने कहा - 'मेरे करियर की शुरुआत 'मैंने प्यार किया' फिल्म से हुई थी। वह मेरे लिए काफी मुश्किल वक्त था क्योंकि उस समय आमिर खान की पहली फिल्म 'कयामत से कयामत' हिट हुई थी। आमिर और मैं लगभग एक ही जगह से ताल्लुक रखते हैं। मुझे लग रहा था कि उसकी फिल्म हिट हो गई और अगर मेरी नहीं हुई तो पूरा बांद्रा मुझ पर हंसेगा। उस समय मैं सिर्फ बांद्रा के लोगों और अपने करीबी दोस्तों के लिए ही सोच रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan
बतौर एक्टर जिंदगी कितनी मुश्किल है इस बात का जवाब भी काफी चौंकाने वाला था। सलमान ने कहा - 'मेरा प्रोफेशन ऐसा है कि मुझे हर दिन अच्छा लगना है। इसके साथ ही फिल्मों में एक्शन और रोमांस करके लोगों का दिल जीतना है। मेरा कई हीरोइनों से नाम जुड़ा और फिर कोर्ट की डेट। लोगों ने 'बिग बॉस' के दौरान मुझे हंसते और लोगों को हंसाते हुए देखा इसलिए सबको लगता है कि मुझे किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी भी एक्टर के लिए यह दौर काफी मुश्किल होता है। लोगों को इस बात की फिक्र नहीं होती कि आप अपनी निजी जिंदगी में किन हालातों का सामना कर रहे हैं। आपको बस अपने किरदार में ही रहना होता है।'
विज्ञापन
Salman Khan
इसके साथ ही सलमान ने बताया कि उनकी जिंदगी का कौन सा ऐसा पल था जिसने उन्हें हमेशा के लिए गंभीर बना दिया? दबंग खान ने कहा - 'एक दिन एडवरटाइजिंग फिल्ममेकर कैलाश सुरेन्द्रनाथ ने मुझे कैमरा फेस करने को कहा। वह पहला मौका था जब मैं कैमरा फेस करने जा रहा था। वह मुझे पार्टी में अपने साथ ले गए। उन्होंने हाथ रखते हुए कहा था - सलमान मुझे लगता है कि तुम्हें अपने पिता का पैसा ऐसे नहीं बहाना चाहिए। उन्होंने यह बात मजाक के तौर पर कही थी लेकिन मैंने उस बात को मजाक में नहीं लिया। उस दिन से मैं लगातार काम करने लगा और आज तक कभी छुट्टियां नहीं ली।'