{"_id":"5b4436b74f1c1ba5468b5914","slug":"alok-nath-bithday-special-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संस्कारी बाबूजी' आलोकनाथ ने कभी दिए थे बोल्ड सीन, 32 की उम्र से ही निभाने लगे थे पिता का रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संस्कारी बाबूजी' आलोकनाथ ने कभी दिए थे बोल्ड सीन, 32 की उम्र से ही निभाने लगे थे पिता का रोल
Tue, 10 Jul 2018 10:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
परदे पर 'बाबूजी' का किरदार निभाने वाले आलोक नाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद वो मुंबई पहुंचे। साल 1980 में फिल्म 'गांधी' से आलोकनाथ ने डेब्यू किया हालांकि इस फिल्म के बाद 5 साल तक उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली।
2 of 5
काम नहीं मिलने पर आलोकनाथ ने नादिरा बब्बर के साथ थियेटर में 30 से 40 शॉर्ट फिल्में कीं। करीब 5 साल तक संघर्ष करने के बाद उनको दिलीप कुमार स्टारर फिल्म 'मशाल' में एक छोटे से किरदार का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। फिल्मों में छोटे-मोटे किरदारों से वो आगे बढ़ते रहे लेकिन उन्हें पहचान मिली 1988 में आई आमिर खान और जूही चावला स्टारर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से। जिसमें उन्होंने गांव के किसान ठाकुर जसवंत सिंह का किरदार निभाया था। उस वक्त उनकी उम्र 32 साल थी।
3 of 5
भले ही आलोकनाथ की इमेज 'संस्कारी बाबूजी' की है लेकिन उन्होंने अपने करियर में रिस्क भी लिया है। पॉजिटिव इमेज होने के बावजूद उन्होंने कई फिल्मों जैसे 'बोल राधा बोल', 'षड्यंत्र' और 'विनाशक' में निगेटिव किरदार निभाए हालांकि इससे उनके करियर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐसा नहीं है कि आलोकनाथ ने हमेशा से 'बाबूजी' का किरदार ही निभाया है। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने लव मेकिंग सीन भी दिए हैं। 1987 में आई फिल्म 'कामाग्नि' में आलोकनाथ टीना मुनीम के साथ रोमांस करते नजर आए थे यही नहीं उन्होंने पेड़ों के इर्द गिर्द डांस भी किया था।
विज्ञापन
5 of 5
एक इंटरव्यू में आलोक नाथ ने बताया था कि उन्होंने अपने से बड़े एक्टर जैकी श्रॉफ और ऋषि कपूर तक केे पिता का रोल निभाया है। उन्होंने किसी को मना नहीं किया लेकिन जब एक प्रोड्यूसर ने कहा कि वो जीतेंद्र के पिता का रोल करें तो उन्होंने मना कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।