{"_id":"5a30f1354f1c1bc9678c18e6","slug":"along-with-virat-anushka-these-bollywood-weddings-have-suspense","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-अनुष्का ही नहीं, बॉलीवुड की इन शादियों में भी खेला गया HIDE & SEEK","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विराट-अनुष्का ही नहीं, बॉलीवुड की इन शादियों में भी खेला गया HIDE & SEEK
Wed, 13 Dec 2017 03:45 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Wed, 13 Dec 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब कभी भी किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी की शादी होती है तो पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी रहती हैं। फैंस अपने चहीते सितारों की शादी से जुड़ी एक-एक बात जानने के लिए बेचैन दिखाई देते हैं। मीडिया भी हर बात को अपडेट करने में लगी रहती है। हालांकि अब कुछ बदलाव नजर आने लगा है। जब भी किसी सेलेब्रिटी की शादी होने वाली होती है तो उनके, मीडिया और फैंस के बीच HIDE & SEEK का गेम शुरू हो जाता है। पिछले कुछ समय से सेलेब्रिटीज अपनी शादी छिपाकर करने लगे हैं।
दरअसल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की 11 दिसंबर को इटली में शादी हुई लेकिन शादी की तारीख की पुष्टि आखिरी समय तक नहीं हो पाई थी। दोनों की शादी से जुड़ी सारी खबरें सूत्रों के माध्यम से आ रही थीं। शादी होने से पहले तक दोनों परिवारों की तरफ से सभी बातों को बताने से साफ इनकार किया गया। शादी को आखिरी वक्त तक सस्पेंस में रखा गया।
3 of 6
शादी की तारीख को लेकर कुछ ऐसा ही सस्पेंस एक्टर शाहिद कपूर की शादी के दौरान भी हुआ था। दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शाहिद ने साल 2015 में शादी की था मगर शादी की तारीख को लेकर पूरा सस्पेंस बनाकर रखा गया। पहले खबर थी कि शाहिद साल 2014 के दिसंबर में शादी करेंगे। फिर खबर आई कि शादी जून 2015 में होगी और फिर 8 जुलाई 2015 की खबरें आने लगीं।
वैसे बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की शादी भी आंख मिचौली का गेम था। रानी की शादी को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म था, मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही थी। साल 2014 में रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के साथ इटली के एक होटल में शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 6
जॉन अब्राहम बिपाशा बसु से ब्रेकअप होने के बाद जब प्रिया रुंचल के साथ रिलेशनशिप में आए तो उन्होंने अपने आप को मीडिया से दूर रखना शुरू कर दिया। जॉन और प्रिया की शादी की किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई। जॉन ने तो बाद में भी शादी की कोई डिटेल शेयर नहीं की। इस बात का खुलासा साल 2014 में तब हुआ जब जॉन ने ट्विटर पर फैंस को नए साल की मुबारकबाद दी। इस मैसेज में उन्होंने अपने नाम के साथ प्रिया का नाम भी जोड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।