{"_id":"5d0fa7478ebc3e1ec02320b3","slug":"alvira-khen-is-the-lucky-charm-for-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ शेरा और ब्रेस्लेट ही नहीं ये महिला भी है सलमान खान के लिए लकी चार्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सिर्फ शेरा और ब्रेस्लेट ही नहीं ये महिला भी है सलमान खान के लिए लकी चार्म
Sun, 23 Jun 2019 09:52 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 23 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात सब जानते है कि सलमान खान इस नीले पत्थर वाले ब्रेसलेट को कभी अपने से दूर नहीं करते। वह इसे अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह इसे पहने रखते हैं। वहीं, उनके बॉडीगार्ड शेरा भी हमेशा साए की तरह उनके साथ रहते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि वह एक महिला को भी अपना लकी चार्म मानते हैं? उनके जितने भी कानूनी मामले हैं उस पर नजर रखने की जिम्मेदारी इसी खास महिला को सौंपी गई है।
Alvira Khan
- फोटो : file photo
सलमान खान की यह लकी चार्म और कोई नहीं बल्कि उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री हैं। मीडिया गलियारे में यह बात आम है कि सलमान खान भले खुद यह नहीं जानते हों कि कानून की किस धारा के तहत उन्हें सजा मिली है, मगर अलवीरा को सब पता है। ऐसा इसलिए क्योंकि काला हिरण शिकार मामले में सुनवाई के दौरान सलमान की जगह अलवीरा ही कोर्ट जाती थीं। वकीलों से केस डिस्कस करना हो या मीडिया के सामने सलमान का पक्ष रखना हो, अलवीरा ही यह काम करती थीं। वह केस की हर सुनवाई की डीटेल सलमान को बताती थीं।
Alvira Khan
- फोटो : file photo
अलवीरा खान अपनी छोटी बहन अर्पिता खान की तरह ज्यादा सोशल नहीं हैं। वह बॉलीवुड इवेंट्स में भी कम ही स्पॉट की जाती हैं। मगर सलमान खान की 'बींग ह्यूमन फाउंडेशन' से जुड़ी जिम्मेदारियां उनकी बहनें ही संभालती हैं। अलवीरा खान ने सलमान खान की कई फिल्मों-'दबंग', 'टाइगर जिंदा है' का कॉस्ट्यूम तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Alvira Khan
- फोटो : file photo
अलवीरा खान फैशन डिजाइनर एशले रेबेलो के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा में Ahakzai नाम से एक मल्टी-डिजाइनर स्टूडियो भी चलाती हैं। इसके अलावा उन्होंने 'भाईजान' की फिल्म बॉडीगार्ड को को-प्रोड्यूज भी किया है। यही नहीं, अलवीरा खान सलमान खान की फिल्म भारत की भी सह निर्माता है। अलवीरा खान की शादी बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई है।
विज्ञापन
atul agnihotri alvira
- फोटो : file photo
इन दिनों सलमान खान की फिल्म भारत बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने किया है।