फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी ईशा की शादी से पहले मंच पर उतरा अंबानी परिवार, 'GUJJU' गीत पर दी एक साथ परफॉर्मेंस

Tue, 11 Dec 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Tue, 11 Dec 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
ambani family dance on Gujju song at isha ambani pre wedding function
ईशा अंबानी
देश के बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटी ईशा अंबानी के उदयपुर में हुए प्री वेडिंग फंक्शन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरे अंबानी परिवार ने 'GUJJU' गीत पर एक साथ परफॉर्मेंस दी थी। अंबानी परिवार के अलावा बॉलीवुड के बड़े सितारों ने भी मंच पर परफॉर्म किया था। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा रही अंबानी परिवार के फैमिली डांस की। देखिए, फैमिली डांस का वीडियो...


ambani family dance on Gujju song at isha ambani pre wedding function
isha ambani - फोटो : Instagram
वीडियो देखकर लग रहा है, अंबानी परिवार अपनी लाड़ली बेटी ईशा की शादी में कोई कमी नहीं रहने देना चाहता। इस दौरान मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ शाहरुख और आमिर भी डांस करते हुए दिखाई दिए। डांस के दौरान शाहरुख जहां ब्लैक कलर के कुर्ते में दिखाई दिए, वहीं आमिर मैरुन कलर के कुर्ते में दिखाई दिए। वहीं कई बड़े सितारों ने भी अंबानी परिवार के साथ डांस किया।
ambani family dance on Gujju song at isha ambani pre wedding function
Aishwarya Rai - फोटो : amar ujala
बता दें कि अंबानी परिवार नें 'कल हो न हो' के गुज्जू सांग पर ग्रुप डांस किया। अंबानी परिवार का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। डांस वीडियो में नीता अंबानी ऐश्वर्या राय के साथ डांस करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। वहीं मुकेश अंबीन के बेटे अनंत अंबानी भी मां का साथ देते हुए डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ambani family dance on Gujju song at isha ambani pre wedding function
isha ambani
देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी 8 और 9 दिसंबर को उदयपुर में हुई थी। इसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स ने परफॉर्मेंस दी। वहीं रविवार को अमेरिकन पॉप स्टार बेयॉन्स भी ईशा के प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने पहुंचीं। 
विज्ञापन
ambani family dance on Gujju song at isha ambani pre wedding function
Isha Ambani - फोटो : amar ujala
12 दिसंबर की शादी को संपन्न कराने के लिए काशी के पंडित बुलाए गए हैं। इन ब्राह्मणों की देखरेख में शादी की पूरी रश्म की जा रही है। अंबानी परिवार में आज भी काशी के ब्राह्मणों का महत्व है। कभी भी कोई आयोजन होता है तो काशी के ही ब्राह्मण बुलाए जाते हैं, जो पूरे कार्यक्रम को सविधि संपन्न कराते हैं। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed