बॉलीवुड क्लासिकल सुपरस्टार रहे एक्टर दिलीप कुमार का आज 96वां बर्थडे हैं और इसे भी वह अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ सेलिब्रेट करेंगे। दिलीप और सारा की कोई संतान नहीं है लेकिन दोनों का प्यार बहुत गहरा है। सायरा बानो कदम-कदम पर दिलीप का साथ देने में पीछे नहीं रहती हैं। बता दें कि जब-जब दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ी तो सायरा ने उन्हें संभाला है। इसी के चलते बात करेंगे कि कब-कब दिलीप साहब को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा..
शतक के करीब पहुंचे दिलीप कुमार, उम्र के इस दौर में भी सायरा की वजह से कायम है स्टारडम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि पिछली बार मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार को करवाया गया था। इस समय उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत हुई थी। लेकिन डॉक्टर के बयान के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार हुआ और घबराने वाली कोई स्थिति नहीं थी। वहीं, दिलीप साहब की बेगम सायरा बानो ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दे लिखा था 'दिलीप साहब के सीने में संक्रमण हो गया है जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसे में आप सभी से उनके लिए दुआ और प्रार्थना का निवेदन है।'
इससे पहले अगस्त 2017 बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने से उन्हें इलाज के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जानकारी दी थी कि उन्हें किडनी में दिक्कत के चलते आईसीयू में रखा गया है।
Veteran actor Dilip Kumar has been admitted to Lilavati hospital in Mumbai.
— ANI (@ANI) August 2, 2017
वहीं, महीने सितंबर 2017 में बॉलीवुड के ‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार को सीने में बेचैनी की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग अभिनेता को डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में रखा गया था जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। लीलावती अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. नरेश त्रिवेदी ने बताया था कि प्रसिद्ध अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
इसके दो महीने बाद नवबंर 2017 में एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत फिर खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें माइल्ड निमोनिया की शिकायत हुई जिसके कारण उन्हें डायलिसिस की जरूरत पड़ी। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी थी।
Saab was diagnosed with mild pneumonia. He’s been advised to rest at home. Allah is kind that all other parameters are showing normal - Saab is doing better now. Pls remember him in your prayers and duas. -FF
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) November 28, 2017
गुजरे जमाने के सुपर स्टार और महान अभिनेता दिलीप कुमार बीमार एक बार फिर दिसंबर 2017 में निमोनिया के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया था कि उन्हें खांसी और ठंड की शिकायत है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में नहीं रखा गया है।