{"_id":"64c239956ac19f4f45004ec0","slug":"ameesha-patel-on-gadar-2-director-anil-sharma-says-we-share-father-daughter-bond-and-i-keep-blocking-him-2023-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने अब 'गदर 2' के डायरेक्टर को बताया पिता समान, अनिल शर्मा को लेकर कह दी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ameesha Patel: अमीषा पटेल ने अब 'गदर 2' के डायरेक्टर को बताया पिता समान, अनिल शर्मा को लेकर कह दी यह बात
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर कारगिल विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म से जुड़े सभी स्टारकास्ट ने शिरकत की। इसी दौरान अमीषा को एक दफा फिर फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा को लेकर बात करते देखा गया। अमीषा ने खुलासा किया कि वह अनिल को अक्सर व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर ब्लॉक करती रहती हैं।
2 of 5
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च
- फोटो : सोशल मीडिया
'गदर 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अमीषा पटेल और सनी देओल के अलावा फिल्म से जुड़े बाकी सितारे उत्कर्ष शर्मा, शारिक पटेल, सिमरत कौर, मिथुन, अलका याग्निक, जुबिन नौटियाल और आदित्य नारायण भी नजर आए। इसी दौरान अमीषा ने अनिल शर्मा संग अपने रिश्ते का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने साझा किया कि वह डायरेक्टर के साथ पिता-बेटी का बॉन्ड साझा करती हैं।
3 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
इवेंट में अमीषा पटेल ने कहा कि उनका डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ पिता-बेटी का रिश्ता है। जब उनसे पूछा गया कि क्यों, तो उन्होंने कहा कि वे बहुत लड़ते हैं। एक्ट्रेस ने मजाक में साझा किया कि वे लड़ते रहते हैं, और वह उन्हें इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर ब्लॉक करती रहती हैं, और फिर अनब्लॉक करती रहती हैं। वे इसी प्रकार का बॉन्ड साझा करते हैं।
अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा की भी तारीफ की, जो फिल्म में तारा सिंह और सकीना के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। अमीषा का यह बयान काफी सुर्खियों में है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा पर मिस-मैनेजमेंट का आरोप लगाया था। साथ ही कास्ट एंड क्रू को पूरे पैसे न दिए जाने की बात कहती नजर आई थीं।
अमीषा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि फिल्म से जुड़े तकनीशियनों, मेकअप कलाकारों और कॉस्ट्यूम डिजाइनरों को उचित मेहनताना नहीं दिया गया। एक्ट्रेस ने आवास, परिवहन और भोजन के अनपेड बिल के बारे में भी साझा किया। हालांकि, बाद में उन्होंने डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की, और अब ट्रेलर लॉन्च में एक्ट्रेस के बयान से ऐसा लगता है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।