फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 2: 'राजनीतिक ताकतें ही नफरत पैदा करती हैं', ट्रेलर लॉन्च में IND-PAK के रिश्तों पर बोले सनी देओल

Thu, 27 Jul 2023 01:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 27 Jul 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
gadar 2 trailer launch sunny deol talked about india pakistan relationship said political games birth hatred
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

बीते दिनों गदर 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर को करगिल दिवस के खास मौके पर रिलीज किया गया। इस दौरान सनी देओल, अमीषा पटेल समेत गदर 2 की पूरी टीम मौजूद थी। ट्रेलर लॉन्च के खास मौके पर सनी देओल ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर भी खुलकर अपनी बात रखी है। एक्टर और बीजेपी सासंद सनी देओल ने कहा कि दोनों मुल्कों की जनता झगड़ा नहीं चाहती है। क्योंकि सभी एक ही मिट्टी के बने है। उन्होंने ये भी कहा कि कैसे दोनों देशों की राजनीतिक ताकतें ही नफरत पैदा करती है।

gadar 2 trailer launch sunny deol talked about india pakistan relationship said political games birth hatred
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

सनी देओल ने कहा कि बात कुछ लेने और देने की नहीं होती बात होती है इंसानियत की है झगड़े नहीं होने चाहिए। दोनों तरफ उतना ही प्यार है ये सियासी खेल होता है, जो ये सब नफरतें पैदा करता है और वही आप गदर 2 में भी देखेंगे। जनता नहीं चाहती कि एक दूसरे के साथ हम झगड़ें, क्योंकि हैं तो सब इस मिट्टी के। 

इसे भी पढ़ें- OMG 2: अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' का नया गाना 'हर हर महादेव' रिलीज, त्रिपुंड लगाए शिव तांडव करते नजर आए अभिनेता
 
gadar 2 trailer launch sunny deol talked about india pakistan relationship said political games birth hatred
गदर 2 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

ट्रेलर की बात करें तो 'गदर 2' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तारा सिंह और सकीना का बेटा जीते अब बड़ा हो गया है। भारतीय सेना में तैनात जीते गलती से पाकिस्तान पहुंच जाता है और वहां उस पर जुल्म किए जाते हैं। इस बार तारा सिंह अपने बेटे जीते को बचाने के लिए एक बार फिर पाकिस्तान जाते हैं। फिल्म में दमदार एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
gadar 2 trailer launch sunny deol talked about india pakistan relationship said political games birth hatred
गदर 2 - फोटो : social media

पहली गदर की बात करें तो उसमें दोनों मुल्कों के बीच हुए बंटवारे का दर्द, पीड़ा और नफरत देखने को मिली थी। पिछली फिल्म की कहानी बहुत बेहतरीन थी। उसमें अमरीश पुरी ने शानदार किरदार निभाया था। इस बार तारा सिंह, सकीना के साथ साथ उनके बेटे जीते की कहानी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
gadar 2 trailer launch sunny deol talked about india pakistan relationship said political games birth hatred
गदर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

22 साल बाद आ रही 'गदर 2' को 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि इस दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 की भिड़ंत अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 से होनी थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि ओएमजी 2 की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed