फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gadar 3: ‘तारा और सकीना के बिना फिल्म अधूरी’, 'गदर 3' को लेकर अमीषा पटेल ने साझा किया बड़ा अपडेट, जानें

Mon, 06 Jan 2025 09:01 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Jan 2025 09:01 AM IST
सार

फिल्म  'गदर एक प्रेम कथा' में सनी-देओल और सकीना की जोड़ी ने दर्शकों का खूब दिल जीता था। फिल्म के सीक्वल ने भी खूब धूम मचाया। वहीं, अब दर्शकों को गदर 3 का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
Ameesha Patel Opens up on Sunny Deol starrer Gadar part 3 Actress says film is incomplete without us
सनी देओल-अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9

फिल्म  'गदर एक प्रेम कथा' से सकीना बन दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली अमीषा पटेल को लोगों ने 'गदर 2' में भी काफी पसंद किया था। फिल्म का सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रहा था। फिल्म को लेकर 22 साल बाद भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ। फैंस को अब इसके तीसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, निर्देशक ने इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी थी, लेकिन अब खुद अमीषा पटेल ने सीक्वल को लेकर अपडेट साझा किया है।

Ameesha Patel Opens up on Sunny Deol starrer Gadar part 3 Actress says film is incomplete without us
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

'गदर 3' के बारे में की बात
अमीषा पटेल हाल ही में, नए साल के मौके पर चित्तोड़गढ़ पहुंचीं, जहां शाही अंदाज में अभिनेत्री का स्वागत हुआ और उनकी एक नजर पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गई। चित्तौड़गढ़ में अमीषा प्रशंसकों से तो मिली ही, लेकिन जब अभिनेत्री ने 'गदर 3' के बारे में पूछा गया तो वह सीक्वल को लेकर नया अपडेट साझा करने से भी नहीं चूकीं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

AR Rahman: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड विजेता का आज है 58वां जन्मदिन, ए आर रहमान के मशहूर गानों की पूरी लिस्ट

Ameesha Patel Opens up on Sunny Deol starrer Gadar part 3 Actress says film is incomplete without us
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री का बयान हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर 'गदर 3' को लेकर अमीषा का यह बयान वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने उनसे पूछा कि क्या वह 'गदर 3' में भी नजर आएंगी। इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, , 'बिल्कुल! तारा और सकीना के बिना गदर अधूरी है।' अभिनेत्री के इस बयान को सुनकर प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए हैं। बता दें कि चित्तौड़गढ़ में अमीषा का स्वागत ढोल और नगाड़ों के साथ हुआ। लोगों ने अभिनेत्री के साथ सेल्फी भी खिंचवाई और ढेर सारी बातें की।

Bindiya Goswami: हेमा मालिनी की मां ने दिलाया फिल्म में काम, दो बार की शादी, अभिनय छोड़ बनीं डिजाइनर

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel Opens up on Sunny Deol starrer Gadar part 3 Actress says film is incomplete without us
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम @ameeshapatel9

इस वजह से चित्तोड़गढ़ पहुंचीं अमीषा
बता दें कि अमीषा चित्तौड़गढ़ एक मिष्ठान प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में गई थीं। अभिनेत्री की मौजूदगी से फैंस की भीड़ संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यही नहीं, वहां का यातायात भी काफी बाधित हो गया और सुरक्षा कारणों से अमीषा को समारोह खत्म होते ही वहां से निकलना पड़ा।

विज्ञापन
Ameesha Patel Opens up on Sunny Deol starrer Gadar part 3 Actress says film is incomplete without us
अमीषा पटेल और सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol

इस फिल्म में आई थीं नजर
अमीषा पटेल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' फिल्म में नजर आई थीं। 22 साल के बाद 'गदर 2' फिल्म ने पर्दे पर फिर से वहीं दम दिखाया जो 'गदर' ने दिखाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed