बॉलीवुड के बाद दुनियाभर में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। कभी उनका अंदाज लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है तो कभी उनके पति निक जोनस के साथ उनकी अठखेलियां लोगों को भा जाती हैं। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने अमेरिकी फैंस को भारतीय फैंस से ज्यादा सभ्य बताया था इसके बाद लोग उनसे काफी नाराज हो गए थे। हाल ही में एक अमेरिकी महिला ने प्रियंका की बेइज्जती कर दी।
अमेरिकी महिला ने सरेआम की प्रियंका चोपड़ा की बेइज्जती, वीडियो देखकर भड़क जाएंगे फैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक अमेरिकी महिला का वीडियो वारयल हो रहा है। इस महिला का नाम धालीवाल बताया जा रहा है। उसने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो महिला एक मैगजीन को कचरे के डिब्बे में फेंकती नजर आ रही है।
आपको बता दें कि इस मैग्जीन के कवर पेज पर प्रियंका चोपड़ा की फोटो छपी हुई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए महिला ने लिखा, 'यह पत्रिका आज मेरे घर पर आई, मैंने सोचा कि इसे रीसाइक्लिंग के बजाय अगर मैं इसे फेंक देती हूं तो यह सबसे अच्छा होगा।'
This magazine arrived at my house today, I thought it would be best if I trashed it instead of recycling it. #PriyankaChopra 🗑 pic.twitter.com/NMDhOFxnik
बीते दिनों सोशल मीडिया पर निक जोनस की एक तस्वीर का यूजर्स ने मजाक उड़ाया था। इस तस्वीर में निक अकेले नजर आ रहे थे। यूजर्स तस्वीर पर कमेंट करके पूछ रहे थे कि प्रियंका कहां हैं? इसके जवाब में प्रियंका ने एक तस्वीर शेयर की थी।
प्रियंका चोपड़ा ने निक की वायरल तस्वीर को एडिट किया और दोबारा सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत कैप्शन के साथ साझा किया। इस तस्वीर में प्रियंका अकेले खड़े निक की बाहों में दिखीं तो वहीं तस्वीर में निक के दोनों ओर उनके भाई पत्नियों को किस कर रहे थे। प्रियंका ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- 'मैं तुम्हारे साथ हमेशा हूं निक जोनस। जोनस ब्रदर्स को ढेर सारी बधाई हो। मुझे तुम सब पर गर्व है।'