{"_id":"64ad1bb18c4d1028c1079c7c","slug":"amid-omg-2-teaser-release-akshay-kumar-old-statement-about-hinduism-goes-viral-2023-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshya Kumar: OMG 2 टीजर रिलीज के बीच सुर्खियों में अक्षय का पुराना बयान, जानें धर्म पर क्या बोले थे अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshya Kumar: OMG 2 टीजर रिलीज के बीच सुर्खियों में अक्षय का पुराना बयान, जानें धर्म पर क्या बोले थे अभिनेता
अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म में परेश रावल कांजीलालजी मेहता के किरदार में थे जो कि नास्तिक होता है। इस फिल्म की सफलता के बाद ओएमजी 2 की घोषणा की गई। पिछले काफी समय से यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। अब हाल ही में ओएमजी 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। लोगों को टीजर काफी ज्यादा पसंद आ आ रहा है। इसमें अक्षय कुमार भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच अक्षय कुमार का एक पुराना बयान काफी सुर्खियों में है।
2 of 4
ओएमजी 2 टीजर
- फोटो : सोशल मीडिया
सावन के पावन महीने में शिव अवतार में नजर आने वाले अक्षय का आज यानी 11 जुलाई को टीजर रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज के बीच अक्षय का पुराना एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बयान पर धर्म पर बात करते नजर आ रहे थे। अक्षय का यह बयान सूर्यवंशी की रिलीज को दौरान का है, जब वह एक इंटरव्यू में नजर आए थे।
सवाल-जबाव के बीच अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में कहा था कि केवल एक ही धर्म है और वह है 'भारतीय होना' और उनकी फिल्म भी इसी भावना को दर्शाती है। इस दौरान अक्षय ने यह भी कहा था कि इसके अलावा और किसी धर्म को नहीं मानते हैं। अक्षय ने आगे कहा था, मैं केवल भारतीय होने में विश्वास करता हूं और फिल्म भी यही दिखाती है। एक भारतीय होने का विचार और पारसी या हिंदू या मुस्लिम होने का विचार, हमने इसे धर्म के आधार पर नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं ओएमजी की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। वहीं अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में अरुण गोविल और गोविंद नामदेव जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। सभी सितारे फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।