फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: शादी की अफवाहों के बीच कटरीना कैफ के घर से निकलते हुए दिखे विक्की कौशल, गेस्ट लिस्ट से लेकर वेन्यू तक सब है रेडी!

Mon, 29 Nov 2021 07:41 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 29 Nov 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Amid wedding rumours, Vicky Kaushal spotted leaving from Katrina Kaif’s residence  Watch
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी करने जा रहे हैं। शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो दोनों अगले महीने की 9 तारीख को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 9 दिसंबर को कटरीना और विक्की कौशल सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा, राजस्थान में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी और उसकी तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। लेकिन, मीडिया में दोनों की शादी की तैयारी से लेकर मेहमानों की सूची और फोटोग्राफर तक की जानकारी सामने आ चुकी है। अब शादी की इन अफवाहों के बीच विक्की कौशल को भी कटरीना कैफ के घर के बाहर देखा गया है।



 

Amid wedding rumours, Vicky Kaushal spotted leaving from Katrina Kaif’s residence  Watch
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच विक्की कौशल को कटरीना कैफ के घर के बाहर से जाते हुए स्पॉट किया गया है। विक्की कौशल को उस वक्त स्पॉट किया गया है, जब वह कटरीना कैफ के मुंबई स्थित घर के बाहर से अपनी कार में जा रहे थे। एक इंस्टाग्राम यूजर ने इसकी वीडियो भी पोस्ट की है। 

 

Amid wedding rumours, Vicky Kaushal spotted leaving from Katrina Kaif’s residence  Watch
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अभी तक कटरीना कैफ औप विक्की कौशल की शादी की तारीख और जगह को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, अटकलों का बाजार पूरी तरह से गर्म है कि दोनों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली है। मेहमानों की सूची बन गई है। दूल्हा-दुल्हन की पोशाक से लेकर मेहंदी तक की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस दौरान कटरीना की मां भी बांद्रा में शॉपिंग करती हुईं नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amid wedding rumours, Vicky Kaushal spotted leaving from Katrina Kaif’s residence  Watch
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विक्की कौशल और कटरीना कैफ के तीन दिवसीय वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए करीब 45 होटल रिजर्व किए गए हैं। 7 दिसंबर से 9 दिसंबर तक संगीत, मेहंदी और अन्य उत्सव होंगे। यह भी कहा जा रहा है कि वेडिंग डेस्टिनेशन पर गेस्ट को फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
Amid wedding rumours, Vicky Kaushal spotted leaving from Katrina Kaif’s residence  Watch
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

यह भी कहा जा रहा है कि यह शादी काफी भव्य होगी और इसमें देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी गेस्ट शामिल होंगे। विक्की कौशल और कटरीना की शादी के लिए अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो को बुलाया गया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed