सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। उन्हें ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शेयर करते हुए देखा जाता रहा है। गौरतलब है कि टंबलर पर भी उनका ब्लॉग है। ऐसे में खबर है कि अमिताभ ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है कि टंबलर ने उनके ब्लॉग पर आपत्ति जता उसे हटा दिया है।
ब्लॉग हटाने पर भड़क उठे अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर दे डाली वेबसाइट छोड़ने की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ ने ट्वीट में हंसते हुए लिखा- 'टंबलर ने मेरे ब्लॉग ऑफ द डे को पोस्ट करने से पैर पीछे खींच लिए हैं, क्योंकि इसमें उन्हें आपत्तिजनक कंटेट लग रहा है, जरा आप खुद ही एक बार पढ़िए और कृप्या बताइए कि इसमें क्या गलत है।' बता दें कि अमिताभ 3057 दिनों से रोजाना ब्लॉग लिखते आये हैं और यह पहली बार है जब उनके लिखे किसी ब्लॉग को इस तरह से नकार दिया गया है। ऐसे में अमिताभ को यह बात पसंद नहीं और उन्होंने टंबलर छोड़ने की बात तक कह डाली।
T 3057 - hahahahahahahah ! Tumblr where my Blog goes has prevented my Blog of the DAY from being posted, (cont) https://t.co/h2HXywoSes
बता दें कि पिछली बार उन्हें फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में देखा गया था जहां बिग बी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर एक यूजर के कमेंट का शिकार हुए थे। उसने लिखा था- फिल्म का पहला हिस्सा बहुत बेकार है। बेकार डायलॉग्स, जबरदस्ती के जोक्स, फिल्म पर कुछ काम नहीं किया गया है...मुझे नहीं लगता फिल्म का दूसरा हिस्सा अच्छा होगा। एक यूजर ने तो आमिर की इस बिग बजट की फिल्म को सिर दर्द करार दे दिया।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा था- फिल्म की कहानी बहुत बोरिंग है। इतना ही नहीं कन्फ्यूजिंग और इरिटेटिंग भी है। कुल मिलाकर फिल्म देखने जाने वालों के लिए 3 घंटे का टॉर्चर है। फिल्म का दूसरा हिस्सा तो बहुत खराब है।
बता दें कि अमिताभ, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संग फिल्म ब्रहास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे सैराट फेम डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ भी एक फिल्म में काम करते दिखेंगे।