अभिनेता, गायक और फिल्ममेकर फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों में फरहान शिबानी संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। ऐसे में उन्होंने एक और नई तस्वीर शेयर की जिसमें वह शिबानी संग स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में फरहान ने अपना 45वां जन्मदिन मनाया था जिसमें शिबानी भी पहुंची थीं..
शिबानी संग स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे फरहान अख्तर, फोटो शेयर कर लिखा 'तुम्हें नहीं छोड़ूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर शेयर करते हुए फरहान अख्तर ने लिखा ' जब तक तुम मेरे साथ रहोगी मैं तुम्हें कभी नहीं छोड़ने वाला, तुम बहुत खूबसूरत हो शिबानी...तुम्हारे लिए बहुत सारा प्यार।' फरहान के इन शब्दों से पता चलता है कि दोनों का रिश्ता अब कितना करीबी हो चला है।
इससे पहले फरहान खान ने धूमधाम से अपना 45वां जन्मदिन मनाया था। फरहान के जन्मदिन पर अगर किसी ने ध्यान खींचा तो वो थीं फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर। सफेद रंग की ड्रेस में शिबानी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस पार्टी में जाह्नवी कपूर अपने एक फ्रेंड के साथ नजर आई थीं।
बॉलीवुड में जहां एक तरफ नई फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा है तो बी टाउन में कुछ प्यार की कहानियों की भी चर्चा हो रही है जिसमें से एक नाम फरहान और शिबानी का भी इसमें जुड़ चुका है। फरहान इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड सिंगर व एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को लेकर ज्यादा ही गंभीर नजर आ रहे हैं।
इससे पहले फरहान और शिबानी को बीते वर्ष में रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में भी साथ देखा गया था। शिबानी ने फरहान को बेहद खास तरीके से जन्मदिन की बधाई दी। शिवानी ने अपनी और फरहान की एक फोटो शेयर करते हुए एक खास मैजेस भी लिखा था।
View this post on Instagram
A post shared by Shibani Dandekar (@shibanidandekar) on Jan 8, 2019 at 10:48pm PST