बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से आज इंडस्ट्री में काफी ऊंचे मुकाम तक पहुंच चुके हैं। अपनी मेहनत,लगन और शानदार अभिनय के दम पर इस सफलता को हासिल करने वाले अभिनेता बीते कई समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। गुजरे जमाने से लेकर मौजूदा दौर तक अमिताभ लगातार अभिनय के क्षेत्र में सक्रिय हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म रनवे 34 सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। ऐसे में जानते हैं बीते कुछ समय में थिएटर्स में आई अमिताभ बच्चन की फिल्मों का दर्शकों पर कैसा असर रहा है। इस रिपोर्ट में हम देखेंगे अमिताभ बच्चन की पिछली फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड-
Amitabh Bachchan Movies: 'रनवे 34' से पहले इन पांच फिल्मों में नजर आए अमिताभ बच्चन, यहां जानें कैसा रहा बिग बी का रिपोर्ट कार्ड
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से आज इंडस्ट्री में काफी ऊंचे मुकाम तक पहुंच चुके हैं। अपनी मेहनत,लगन और शानदार अभिनय के दम पर इस सफलता को हासिल करने वाले अभिनेता बीते कई समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुंड (2020)
बजट- 22 करोड़
कलेक्शन- 15.16 करोड़
चार मार्च, 2022 को रिलीज हुई यह बॉयोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। विजय ने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने विजय बरसे का किरदार निभाया है। अमिताभ के अलावा फिल्म में आकाश थोसर और रिंकू राजगुरु भी हैं। फिल्म का निर्देशन नागराज पोपटराव ने किया है।
चेहरे (2021)
बजट- 30 करोड़
कलेक्शन- 2.55 करोड़
फिल्म ‘चेहरे’ में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और सीरियल किसर इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में इन दोनों के अलावा अन्नू कपूर, रघुवीर यादव, धृतिमान चटर्जी, क्रिस्टल डिसूजा और रिया चक्रवर्ती भी थे, लेकिन कमाई के मामले में रूमी जाफरी की यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। दरअसल, फिल्म उस समय रिलीज की गई जब देशभर में कोरोनाकाल के 50 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को फिर से खोला गया था। ऐसे में फिल्म की कहानी और कोरोना के चलते अमिताभ बच्चन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल ही साबित हुई।
बदला (2019)
बजट- 10 करोड़
कलेक्शन- 87.99 करोड़
स्पैनिश फिल्म 'कॉन्ट्राटिएम्पो' की रीमेक 'बदला' शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत 08 मार्च 2019 को रिलीज की गई थी। सस्पेंस थ्रिलर होने की वजह से लोगों को सुजॉय घोष की यह फिल्म खूब पसंद आई। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी मिले-जुले रिएक्शन दिए थे। बदला में अमिताभ और तापसी की जोड़ी फिल्म 'पिंक' के बाद एक बार फिर से दिखाई दी थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, ताप्सी पन्नू से अपने बेटे की मौत का बदला लेते नजर आए हैं।
ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान (2018)
बजट- 300 करोड़
कलेक्शन- 151.19 करोड़
विजय कृष्णा आचार्य के निर्देशन के बनी फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले आधी ही कमाई की थी। फिल्म को अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कटरीना कैफ जैसे बड़े स्टार के होने का भी कोई फायदा नहीं मिला। 300 करोड़ के मेगा बजट से बनी इस फिल्म को दर्शकों से सिरे से नकार दिया था । यह फिल्म 8 नवंबर 2018 को रिलीज की गई थी।