{"_id":"5fb74f9e651ac57070440cc1","slug":"amitabh-bachchan-big-fan-of-web-series-the-crown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेटफ्लिक्स की इस सीरीज पर लगा इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, लेकिन अमिताभ बच्चन ने थपथपा दी पीठ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेटफ्लिक्स की इस सीरीज पर लगा इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, लेकिन अमिताभ बच्चन ने थपथपा दी पीठ
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई चर्चित वेब सीरीज 'द क्राउन' के चौथे सीजन को दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है। यहां तक कि हिंदी फिल्मों में पिछली सदी के महानायक रहे अमिताभ बच्चन भी इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। लेकिन, एक दर्शक वर्ग ऐसा भी है जिसे यह सीरीज बिल्कुल पसंद नहीं। सोशल मीडिया पर इसका विरोध भी चल रहा है।
2 of 5
द क्राउन
- फोटो : इंस्टाग्राम
जैसा कि ज्ञात हो कि 'द क्राउन' सीरीज ब्रिटेन के राजसी परिवार से प्रेरित है इसलिए, उस परिवार के करीबी लोगों का मानना है कि निर्माताओं ने अपनी सीरीज को फिल्मी बनाने के लिए कहानी से पूरी छेड़छाड़ की है। सीरीज की कहानी असल कहानी के आसपास भी नहीं भटकती। वेब सीरीज 'द क्राउन' का चौथा सीजन राजकुमारी डायना की जिंदगी पर आधारित है।
3 of 5
द क्राउन
- फोटो : वेब सीरीज
'द क्राउन' के चौथे सीजन में डायना के जिंदगी के उतार-चढ़ाव को ही दर्शाया गया है। सीरीज में वह चीज भी प्रमुखता से दिखाई गई है जब राजकुमार चार्ल्स डायना को धोखा देते हैं। बारीकियों का ध्यान रखने के बावजूद लोग इस वेब सीरीज पर आरोप लगा रहे हैं कि इसमें ब्रिटेन के राजसी परिवार की नकारात्मक छवि को प्रस्तुत किया जा रहा है। इस परिवार की लगभग चार दशक से रिपोर्टिंग कर रही पत्रकार पेनी जुनर का कहना है कि यह शो उस परिवार की नकारात्मक छवि दर्शा रहा है। यह एक खूबसूरत ड्रामा सीरीज से ज्यादा और कुछ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द क्राउन
- फोटो : वेब सीरीज
पेनी ने इस सीरीज के रचनाकार पीटर मॉर्गन के बारे में कहा है कि उन्होंने अपनी ड्रामा सीरीज 'द क्राउन' को बनाने के लिए बढ़िया सामग्री इकट्ठा की है जिससे लोग इसे पसंद करें। लेकिन, वह सभी किरदारों का चित्रण बहुत गलत तरीके से कर रहे हैं। उन्होंने लॉर्ड माउंटबेटन के बारे में भी कुछ गलत चीजें दिखाई हैं। पेनी के अनुसार सीरीज में एक दृश्य है जहां इस परिवार के वारिस को उनके अंकल सिर्फ इसलिए डांट रहे हैं क्योंकि वह कैमिला पार्कर के लिए बहुत जुनूनी हैं। ऐतिहासिक रूप से यह बिल्कुल गलत है। सिर्फ यही नहीं, इस परिवार से जुड़े कई लोग भी इस वेब सीरीज पर आपत्ति जता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : फेसबुक
अमिताभ बच्चन को 'द क्राउन' वेब सीरीज बहुत पसंद है। इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि वह इस सीरीज के लिए ट्वीट कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए अपने ब्लॉग में भी लिखा है। चौथे सीजन के बारे में अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'क्रॉउन सीरीज की शोभा अब भी जारी है। क्या प्रस्तुति है, क्या लिखावट है और अंग्रेजी के शब्दों का उच्चारण तो और भी लाजवाब।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।