फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2020: दिल छू लेगा अक्षरा सिंह की आवाज में ये छठ गीत, रिलीज होते ही हुआ वायरल

Fri, 20 Nov 2020 09:55 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 20 Nov 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja 2020 bhojpuri actress Akshara Singh has release her new song banavale Rahi Suhag before Chhath Puja
अक्षरा सिंह - फोटो : यूट्यूब

दिवाली के बाद अब पूरे देश में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मुख्य रूप से उत्तर भारत और बिहार का त्योहार है। इस त्योहार को लेकर यहां के लोगों में काफी आस्था है। छठ पूजा की शुरुआत षष्ठी तिथि से दो दिन पूर्व चतुर्थी से हो जाती है जो कि इस बार बुधवार को है। चतुर्थी को नहाय-खाय होता है। इसके बाद पंचमी तिथि को खरना शुरू होता है। छठ पूजा के दिन षष्ठी को व्रती को निर्जला व्रत रखना होता है। षष्ठी तिथि के दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ देकर अगले दिन सप्तमी को सुबह उगते सूर्य का इंतजार करना होता है। सप्तमी को उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ ही करीब 36 घंटे चलने वाला निर्जला व्रत समाप्त होता है। इस बीच भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह का छठ पर आधारित नया गाना रिलीज हो गया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है।

Chhath Puja 2020 bhojpuri actress Akshara Singh has release her new song banavale Rahi Suhag before Chhath Puja
अक्षरा सिंह - फोटो : यूट्यूब

अक्षरा सिंह की गिनती भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। उनके नए गाने का नाम 'बनवले रहिअ सुहाग' है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने सोमवार को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। रिलीज होते ही 'बनवले रहिह सुहाग' गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह हर साल छठ पूजा पर दर्शकों के लिए नया गाना लेकर आती हैं।

Chhath Puja 2020 bhojpuri actress Akshara Singh has release her new song banavale Rahi Suhag before Chhath Puja
अक्षरा सिंह - फोटो : यूट्यूब

बात करें 'बनवले रहिअ सुहाग' गाने कि तो यह एक दिल को छू लेने वाला बेहद शानदार गाना है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। जबकि 'बनवले रहिअ सुहाग' के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं और संगीत अविनाश झा घुंघुरू का है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो का निर्देशन शैलेश पराशर ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2020 bhojpuri actress Akshara Singh has release her new song banavale Rahi Suhag before Chhath Puja
अक्षरा सिंह - फोटो : यूट्यूब

'बनवले रहिअ सुहाग' गाने के वीडियो में अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ अपर्णा मिश्रा, मृत्युंजय सिंह और राजकुमार सिंह भी नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो में यह सितारे काफी शानदार दिख रहे हैं। खबर बनाने तक 'बनवले रहिह सुहाग' के वीडियो को यूट्यूब पर 34 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। भोजपुरी संगीत प्रेमी इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2020 bhojpuri actress Akshara Singh has release her new song banavale Rahi Suhag before Chhath Puja
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

आपको बता दें कि अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय के अलावा गानों से भी दर्शकों के दिलों को जीता है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में अपना करियर साल 2010 में सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म सत्यमेव जयते से शुरू किया था। इसके बाद अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: क्या पवित्र पुनिया ने करवाई है होठों की सर्जरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed