फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ को मौत के मुंह में पहुंचा देने वाले एक्टर की हुई थी ऐसी हालत, जानिए हादसे की पूरी कहानी

Fri, 11 Oct 2019 06:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 11 Oct 2019 06:00 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday special Film Coolie incident  With Puneet Issar
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। साल 1982 सांस बंद होने को थीं लेकिन फैंस की प्रार्थना ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को बचा लिया था। ये बात है फिल्म 'कुली' के दौरान की। 37 साल पहले अमिताभ के साथ फिल्म के सेट पर ऐसा हादसा हुआ था जिससे उनकी जान पर बन आई थी। सेट पर फाइट सीन के दौरान विलेन का घूंसा बिग बी के पेट में जोर से लगा और वो स्टील की एक मेज से जा टकराए। इससे उनके पेट में गहरी चोट आई थी। आज उनके जन्मदिन पर हम बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा।



Amitabh Bachchan birthday special Film Coolie incident  With Puneet Issar
coolie

चोट बेहद गहरी थी । इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अमिताभ बच्चन की जिंदगी और मौत पर बन आई थी । अमिताभ बच्चन की जान तो बच गई लेकिन इस हादसे ने एक्टर पुनीत इस्सर को लोगों की नजरों में असली विलेन बना दिया। दरअसल, 'कुली' में पुनीत इस्सर विलेन के किरदार में थे और वो फाइट सीन अमिताभ और पुनीत के बीच था। 

Amitabh Bachchan birthday special Film Coolie incident  With Puneet Issar
coolie

शूट के दौरान पुनीत को अमिताभ के पेट में कुछ पंच मारने थे जो दिखावटी थे। जैसे ही शूट शुरू हुआ, पुनीत इस्सर ने अमिताभ को उठाकर टेबल पर फेंका, अमिताभ ने पल्टी मारी और वो टेबल से गिर गए। इसी दौरान अमिताभ को पेट में गहरी चोट लगी और उन्होंने कहा, 'मुझे लग गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday special Film Coolie incident  With Puneet Issar
coolie

इस घटना के बाद करीब 72 घंटे तक अमिताभ को ऑपरेट नहीं किया गया जिसकी वजह से अमिताभ की परेशानी और बढ़ गई। जब अस्पताल में एडमिट कराया गया तो उनकी जिंदगी और मौत से लड़ाई शुरू हो गई। एक तरफ अमिताभ की अस्पताल में जद्दोजहद जारी थी तो दूसरी तरफ पुनीत इस्सर इस शर्मिंदगी में जी रहे थे कि उनकी वजह से अमिताभ की जिंदगी पर आंच आ गई।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan birthday special Film Coolie incident  With Puneet Issar
puneet issar

पुनीत इस्सर को लोग बुरी नजरों से देखने लगे। क्या-क्या नहीं कहा था लोगों ने ?कोसते हुए, बुरा-भला कहते हुए लोगों ने कई मैसेज भी पुनीत इस्सर को किए। अमिताभ और उनके परिवार ने तो पुनीत इस्सर को माफ कर दिया । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed