77 साल के अमिताभ बच्चन और 44 वर्षीय अभिषेक बच्चन 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं और कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। अस्पताल में रहते हुए भी अमिताभ और अभिषेक सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इस बीच गुरुवार देर रात अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'आइसोलेशन, क्वांरटीन, एकांत, मेडिकल केयर रूम...और कुछ नहीं।'
सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं अमिताभ और अभिषेक, बिग बी को याद आया गुजरात तो जूनियर बच्चन ने साझा की खास तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ब्लॉग में आगे अमिताभ लिखते हैं, 'सोचते हैं कि अब एक घंटे में नर्स आ जाएंगी, इंजेक्शन के जरिए दवा दी जाएगी, फेफड़ों की जांच होगी, शरीर की जांच होगी। हम जो गेम खेलते हैं, वे ट्रीटमेंट इक्विपमेंट से मुकाबला करते हैं। कितनी सांस ली, कितनी देर सांस रोकी...पिछले दिन की टाइमिंग को पछाड़ना है...बेहतर करना है...लैब रिपोर्ट के पैरामीटर के नंबर पूछते हैं...इसके शब्द समझ नहीं आते और न ही यह समझ आता है कि डॉक्टर्स क्या कह रहे हैं।'
ब्लॉग में अमिताभ ने दुनिया को अजीबोगरीब बताते हुए लिखा, 'दुनिया बहुत अजीबोगरीब हो गई है और इस बात पर आश्चर्य है कि अगले दिन क्या होने वाला है?' इसके बाद ब्लॉग के आखिर में अमिताभ ने अपनी एक्सटेंडेड फैमिली (EF) के प्यार के बारे लिखा है। अमिताभ लिखते हैं, 'और इन सब के बीच एक्सटेंडेड फैमिली और उनका प्यार है। इसे हैप्पी एक्सपेक्टेशन के साथ देखा जाता है।'
वैसे अमिताभ ब्लॉग के अलावा ट्विटर पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। अमिताभ ने हाल ही में गुजरात टूरिज्म की फिल्म को शूट करने का एक अनुभव भी वीडियो के माध्यम से साझा किया है। वहीं उससे पहले अमिताभ ने रामायण का एक दोहा भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।
T 3611 - Seen this myself. During shoot of Gujarat Tourism film, reached watering hole where pride of lions drinking water. They moved on seeing us. The villager with us got down from our jeep with ‘lathi’ & herded them back to the water hole, as though he was herding his cattle! pic.twitter.com/uDId6ZccpI T 3611 - तुलसीदास की रामायण बालकाण्ड
"कह मूनिस हिमवंत सूनू जो बिधि लिखा लिलार ।
देव दनुज नर नाग मुनि कोउ न मटेनिहार" ।। ६८ ।।
मुनीश्वर ने कहा - हे हिमवान ! सुनो, विधाताने ललाट पर जो कुछ लिख दिया है उसको देवता, दानव, मनुष्य, नाग और मुनि कोई भी नहीं मिटा सकते
बता दें कि अमिताभ के साथ ही अभिषेक भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन ने लेट नाइट वॉक की फोटो शेयर की। अभिषेक ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा- लाइट इन द एंड ऑफ टनल। जिसका अर्थ है- मुश्किल वक्त बस खत्म होने वाला है। गौरतलब है कि बच्चन परिवार में अमिताभ और अभिषेक के अलावा ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना संक्रमित हुए थे लेकिन दोनों ने कोविड 19 को मात दी और अब स्वस्थ हैं।
Light at the end of the tunnel! #latenightwalks
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत मामले में सिद्धार्थ पिठानी का बयान, कहा- 'सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ...'