फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सिद्धार्थ पिठानी का बयान, कहा- 'सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ बोलने का दबाव बनाया'

Fri, 31 Jul 2020 09:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 31 Jul 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Manager Siddharth Pithani Reveals Actors Family is Forcing me To Speak Against Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले ने डेढ़ महीने बाद एक नया और अलग ही मोड़ ले लिया है। इस मामले को अब तक बॉलीवुड में पनप रहे नेपोटिज्स से जोड़कर देखा जा रहा था। तो वहीं अब इस मामले ने नया मोड़ लेते हुए पूरे केस को रिया चक्रवर्ती की तरफ घुमा दिया है। मामले को लेकर अब आए दिन कुछ ना कुछ नया खुलासा हो रहा है। इसी बीच अब सुशांत के क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ पिठानी का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि सुशांत के परिवार वाले उनके ऊपर रिया के खिलाफ बयान देने के लिए दबाव बना रहे हैं।

Sushant Singh Rajput Manager Siddharth Pithani Reveals Actors Family is Forcing me To Speak Against Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर की संदिग्ध हालात में मौत - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने बताया है कि वो एक साल पहले सुशांत से एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले थे। बाद में वो उन्ही के लिए काम करने लगे। सिद्धार्थ सुशांत के ही साथ उनके फ्लैट में रहते थे। सुशांत की मौत से कुछ घंटो पहले भी दोनों की मुलाकात हुई थी। हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया कि वो सुशांत से 13 जून रात 1 बजे मिले थे। जब सिद्धार्त सुशांत से मिले तब वो अपनी एक्स मैनेजर दिशा सलियान की मौत से परेशान थे। सुशांत को बार-बार उस केस से जोड़ा जा रहा था और उनके लिए कुछ ब्लाइंड आइटम लिखे जा रहे थे। जिससे वो परेशान हो रहे थे।

Sushant Singh Rajput Manager Siddharth Pithani Reveals Actors Family is Forcing me To Speak Against Rhea Chakraborty
सिद्धार्थ पिठानी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने आगे बताया कि वो सुशांत के पर्सनल मामलों से दूर रहते थे। इसलिए उन्हें रिया चक्रवर्ती के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वो रिया को नहीं जानते और ना ही उन्होंने कभी उनसे कोई सवाल-जवाब किए। सिद्धार्थ सुशांत के वही दोस्त हैं जो उनके साथ आखिरी वक्त में साथ थे। सिद्धार्त ने सुशांत के परिवार से जुड़े भी कई खुलासे किए हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Manager Siddharth Pithani Reveals Actors Family is Forcing me To Speak Against Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने आगे सुशांत के परिवार के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'बिहार में केस दर्ज होने के बाद मुझसे 15 करोड़ रुपए के लेन-देन की बात पूछी गई हालांकि मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। जब मैंने इस बारे में बताने से इंकार किया तो सुशांत के परिवार के दो सदस्यों ने मुझपर दबाव बनाया। इस बारे में मैंने आईओ को मेल भी किया है'। बता दें कि इस बात की जिक्र रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में भी किया है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Manager Siddharth Pithani Reveals Actors Family is Forcing me To Speak Against Rhea Chakraborty
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत और रिया को फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर ने भी बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। ब्रोकर ने बताया कि जिस फ्लैट में दोनों रहते थे वो फ्लैट रिया चक्रवर्ती ने ही पसंद किया था। साथ ही ब्रोकर ने ये भी खुलासा किया है कि रिया ने जब उनसे फ्लैट ढूंढने के लिए कहा था तब उन्होंने ये भी कहा था कि वो और सुशांत जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेता की बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed