फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के लिए घर चुनते वक्त ब्रोकर से बोली थीं रिया चक्रवर्ती, 'ऐसा फ्लैट चाहिए जिसमें ज्यादा सिक्योरिटी न हो'

Fri, 31 Jul 2020 07:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 31 Jul 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Broker Reveals Rhea Was The Decision Maker and Said To Him we will be getting married soon
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ महीने बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता की एक एफआईआर ने इस पूरे मामले को घुमाकर रख दिया है। मामले में अब रोज नए- नए खुलासे हो रहे हैं। बीते दिन ही सुशांत सिंह राजपूत के जिम ट्रेनर ने खुलासा किया था कि वो दिसंबर से कुछ रहस्यमयी दवाइयां ले रहे थे। जिसके बाद अब सुशांत और रिया को बांद्रा वाला फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर ने भी दोनों को लेकर कई खुलासे किए हैं।

Sushant Singh Rajput Broker Reveals Rhea Was The Decision Maker and Said To Him we will be getting married soon
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत  मुंबई के बांद्रा में डुप्लैक्स फ्लैट में किराये से रहते थे। सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती भी उसी फ्लैट में रहती थीं। सुशांत और रिया को ये फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर ने खुलासा किया है कि इस फ्लैट को रिया चक्रवर्ती ने ही पसंद किया था। साथ ही ब्रोकर ने खुलासा किया है कि रिया ने जब उनसे फ्लैट ढूंढने के लिए कहा था तब उन्होंने ये भी कहा था कि वो और सुशांत जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

Sushant Singh Rajput Broker Reveals Rhea Was The Decision Maker and Said To Him we will be getting married soon
रिया चक्रवर्ती

एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सुशांत और रिया को घर दिलाने वाले ब्रोकर ने बताया रिया को ऐसा फ्लैट चाहिए था जिसमें ज्यादा सिक्योरिटी न हो। सुशांत के घर के बारे में बात करते हुए ब्रोकर ने कहा, 'बिल्डिंग में क्या है, बिल्डिंग में कुछ है ही नहीं एक अच्छी लॉबी भी नहीं है। रिया ने ही इस फ्लैट को पसंद किया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Broker Reveals Rhea Was The Decision Maker and Said To Him we will be getting married soon
सुशांत सिंह राजपत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए ब्रोकर ने कहा, 'हां तो उसको ऐसी ही बिल्डिंग चाहिए होगी कि जो खाली हो। पुरानी बिल्डिंग हो, ज्यादा सिक्योंरिटी वगैरह न हो। वो लोग जब भी आते थे तब सुशांत हमेशा कार में ही रहता था। सारी बात रिया ही करती थी। पिछले साल नवंबर से पहले की बात है तब वो फ्लैट ढूंढ रहे थे। दिसंबर में उन्होंने छह- सात फ्लैट दिखाने के बाद ये फ्लैट ले लिया। फैसला रिया ने ही फाइनल किया था कि उन्हें ये फ्लैट ही लेना है।'

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Broker Reveals Rhea Was The Decision Maker and Said To Him we will be getting married soon
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती, मीतू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रोकर ने ये भी बताया कि उसने इससे भी ज्यादा अच्छे फ्लैट दोनों को दिखाए थे। लेकिन रिया को यही वाला फ्लैट पसंद आया। गौरतलब है कि बीते रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद से ही लगातार कई आश्चर्यचकित कर देने वाले खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में सुशांत की बहन के बयान के मुताबिक रिया जादू- टोना और भूत प्रेत में भी विश्वास करती थीं।

पढ़ें: बाढ़ में तबाह हुआ बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट का गांव, पीएम मोदी और सलमान खान सहित कई सितारों से मांगी मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed