अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मामला इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय है। हाल ही में उनके पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। वहीं इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने फिलहाल कुछ कहने से मना कर दिया है। उन्होंने बस इतना ही कहा कि उन्हें भगवान और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है। इस बीच रिया चक्रवर्ती का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिया चक्रवर्ती का थ्रोबैक वीडियो आया सामने, सुशांत सिंह राजपूत का मजाक बनाती आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल हो रहे वीडियो में रिया चक्रवर्ती दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में अपने दोस्तों से बात करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में वह सुशांत सिंह राजपूत को अपने कंट्रोल में करने की बात कर रही हैं और उनका मजाक उड़ाती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह सुशांत सिंह राजपूत को गुंडा कहकर बुलाती हैं। रिया चक्रवर्ती मजाकिया अंदाज में यह बताने की कोशिश करती हैं कि वह किसी तरह से सुशांत सिंह राजपूत पर कंट्रोल करती हैं।
रिया चक्रवर्ती का यह वीडियो कब का है यह बता पाना मुश्किल है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रविवार को रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
Undated Rhea Chakraborty #New viral video. #SushantDeathMystery #RheaChakroborty pic.twitter.com/NDbSHIKN7l
इस एफआईआर में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अभिनेत्री पर आरोप लगाया है कि रिया सुशांत को मानसिक रूप से बीमार करने वाली दवाईयां दे रही थीं, जिसकी वजह से सुशांत ज्यादातर समय बीमार रहते थे। इसके साथ ही रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने अपनी एफआईआर में कहा है कि उनके बेटे के बैंक अकाउंट पर 17 करोड़ रुपये थे। जिसमें से 15 करोड़ रुपये कथित तौर पर दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके अलावा अभिनेता के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई स्थित उनके घर में मिला था।
पढ़ें: अंकिता लोखंडे का खुलासा, एक साल से पूरी तरह बदले हुए थे सुशांत, बहन से भी कर लिया था झगड़ा