अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन को शुक्रवार की देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें कार से घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भी साथ थे। अमिताभ बच्चन ने सफेद और लाल रंग का जैकेट पहना था। उन्होंने सिर पर टोपी भी लगा रखी थी। ट्विटर वह अक्सर अपने विचार रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने 'बहू' का जिक्र किया है।
अस्पताल से आते ही अमिताभ बच्चन ने 'बहू' को लेकर किया ट्वीट, लिखी दिल की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- 'लोग अक्सर कहते हैं कि और ये है हमारी घर की बहू। ये नहीं कहते कि ये घर हमारी बहू का है।'
T 3522 - लोग अक्सर कहते हैं : "और ये है , हमारी घर की बहू "
ये नहीं कहते की : "और ये घर हमारी बहू का है " !
बिग बी ने आगे लिखा है कि उनका ज्यादातर समय काम में बीतता है इसलिए वो ये उगता हुआ और चमकदार सूरज देख ही नहीं पाते। कभी घर में, कभी कार में, कभी वैन में तो कभी स्टूडियो में समय बीतता है।
सोचने समझने के लिए बहुत समय है लेकिन कुछ समय बाद ये सब चला जाएगा। कुल मिलाकर इस ब्लॉग में बिग बी ने ये भी लिखा कि जिंदगी को बहुत ही लाइटली नहीं लेना चाहिए और अपने लिए भी थोड़ा समय निकालना जरूरी है।
जलसा में शुरू हुई दीप उत्सव की तैयारी, अमिताभ फाइनल करेंगे मेहमानों की लिस्ट