ये हैं अमिताभ की पसंदीदा अभिनेत्री
किस अभिनेत्री को पसंद करते हैं अमिताभ, कटरीना ने दिखाई 'सूर्यवंशी' की वर्दी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'जोकर' के फैन बने शाहरुख खान
So well nuanced. So felt...quietly screaming... https://t.co/21Jzkr19CE
हॉलीवुड फिल्म 'जोकर' की चर्चा इन दिनों दुनियाभर में हो रही है। 'जोकर' के फैंस में अब शाहरुख खान का नाम भी शामिल हो गया है। दरअसल, शाहरुख ने ट्विटर पर #AskSRK सेशन रखा, जिसमें एक फैन ने उनसे पूछा कि जोकर में जोकिन फीनिक्स की परफॉर्मेंस के बारे में क्या कहेंगे? जवाब में शाहरुख ने कहा- 'उन्होंने बेहद गहराई के साथ अभिनय किया है।'
'सूर्यवंशी' का नया पोस्टर रिलीज
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' का नया पोस्टर सामने आया है। कटरीना ने पुलिस की वर्दी की एक तस्वीर शेयर की। जिस पर लिखा हुआ है 'वीर सूर्यवंशी'। तस्वीर के साथ कटरीना ने कैप्शन में लिखा- 'अब शूटिंग कर रहे हैं।' फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ एक साथ नजर आने वाले हैं।
Now Shooting 🎬 #sooryavanshi #onset @itsrohitshetty @akshaykumar @karanjohar
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
नोरा का एक और डांस वीडियो वायरल
नोरा फतेही अपने डांस से धूम मचा देती हैं। सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वालीं नोरा फतेही का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह कार में बैठे-बैठे ही डांस कर रही हैं। नोरा का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। बता दें, फिलहाल नोरा फतेही मोरक्को में अपने दोस्तों के संग एंजॉय कर रही हैं।
A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on
राजकुमार राव जल्द फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगे। राजकुमार राव ने फिल्म में अपने किरदार रघु की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें राजकुमार राव खड़े हैं और उनका पेट नजर आ रहा है। जिसमें उन्होंने सिक्स पैक ऐब्स की डिजाइन बनाई है। राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा- रुक्मिणि को अपनी सिक्स पैक्स से इंप्रेस करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं रघु। आप भी अपनी सिक्स पैक ऐब्स तस्वीरों का जुगाड़ मुझे भेजें।
Raghu is all set to impress Rukmini with his six pack abs but with some Jugaad ;-) #MadeInChina Send us your Jugaadu 6 pack pictures and tag @MaddockFilms and #MadeInChina #Jugaadu6Packs pic.twitter.com/XTTbr5ht96
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) October 8, 2019