फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Oscar Story: सुपरस्टार बनने से पहले ऑस्कर तक पहुंची बिग बी की ये फिल्म, एक तो अंतिम पांच तक पहुंची

Mon, 10 Oct 2022 05:25 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 10 Oct 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan films to Oscar 80th birthday Saudagar official entry selection for 46th Academy Awards
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

80 साल के हो रहे अमिताभ बच्चन की आवाज को भले कभी ऑल इंडिया रेडियो पर उद्घोषक की नौकरी के लिए उपयुक्त न माना गया हो, लेकिन उनकी इस आवाज के न सिर्फ करोड़ों प्रशंसक दीवाने हैं, बल्कि उनकी आवाज हिंदी सिनेमा के लिए काफी शुभ भी मानी जाती है। फिल्म ‘लगान’ के ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म के लिए नामांकित होने का किस्सा आपको पता ही है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की कुछ और फिल्में भी भारत की तरफ से ऑस्कर में आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजी जा चुकी हैं। लेकिन, क्या आपको पता है, उस फिल्म के बारे में जिसके मुख्य हीरो अमिताभ बच्चन थे और जिसे भारत से ऑस्कर पुरस्कारों में देश की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया।

Amitabh Bachchan films to Oscar 80th birthday Saudagar official entry selection for 46th Academy Awards
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

भारत की तरफ से ऑस्कर भेजी जाने वाली अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म थी ‘रेशमा और शेरा’ लेकिन इस फिल्म के हीरो सुनील दत्त थे। अमिताभ बच्चन इस फिल्म में जिस किरदार में नजर आते हैं, उसका नाम है छोटू और यह शख्स बोल नहीं सकता। अमिताभ बच्चन जब 75 साल के हुए थे तो इस फिल्म की यादें संजोती एक चिट्ठी अभिनेत्री सुलोचना ने अमिताभ बच्चन को लिखी थी। उन्होंने इस पत्र में अमिताभ बच्चन को एक संकोची स्वभाव के युवा के तौर पर याद किया और माना कि उनकी शख्सीयत में जो तब्दीली इतने सालों में आई वह ईश्वर के किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Amitabh Bachchan films to Oscar 80th birthday Saudagar official entry selection for 46th Academy Awards
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

इसके अलावा अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘एकलव्य: द रॉयल गार्ड’ को भी भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों में आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा जा चुका है। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की इस फिल्म में संजय दत्त, सैफ अली खान, विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में थे और अमिताभ बच्चन बने थे एक राजसी परिवार के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार। फिल्म में शर्मिला टैगोर की भी एक अहम भूमिका है। भारत में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह विफल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan films to Oscar 80th birthday Saudagar official entry selection for 46th Academy Awards
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म ‘पहेली’ भी ऑस्कर के लिए भेजी जा चुकी है। राजस्थानी लेखक विजयदान देथा की कहानी ‘दुविधा’ पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन अमोल पालेकर ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी मुख्य किरदारों में थीं। यानी कि इन सारी फिल्मों में से किसी में भी अमिताभ बच्चन हीरो नहीं थे। अमिताभ बच्चन ने फ्रांस की एक डॉक्यूमेंट्री ‘पेंग्विन: ए लव स्टोरी’ में भी अपनी आवाज दी है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर मिल चुका है। इसके दो ऑस्कर पुरस्कार विजेता अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रेट गैट्सबी’ में भी अमिताभ बच्चन काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan films to Oscar 80th birthday Saudagar official entry selection for 46th Academy Awards
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

अमिताभ बच्चन की बतौर हीरो जो फिल्म ऑस्कर पुरस्कारों में देश की आधिकारिक प्रविष्टि बनकर पहुंची, उसका नाम था, ‘सौदागर’। फिल्म ‘सौदागर’ को राजश्री पिक्चर्स ने बनाया है और ये साल 1973 में रिलीज हुई। इस फिल्म के 49 साल बाद अमिताभ इसी कंपनी की फिल्म ‘ऊंचाई’ में भी नजर आने वाले हैं और ये फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘सौदागर’ के निर्देशक थे सुधेंदु रॉय और इस फिल्म में उनकी हीरोइन थीं नूतन।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed