कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार यानी पांच अप्रैल को देश की जनता से एकजुटता दिखाने की अपील की थी। इस अपील के जरिए उन्होंने लोगों से अपने घर के बाहर और बालकनी में सभी लाइटें बुझाकर मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाने को कहा, ताकि देश के लोगों के बीच एकता दिखे। पीएम मोदी की इस अपील में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बॉलीवुड के सभी सितारों ने भी अपने घर के बाहर रोशनी की, लेकिन इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने एक ट्वीट की वजह से जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
भारत के नक्शे की ऐसी तस्वीर साझा कर ट्रोल हुए अमिताभ, ट्रोलर्स ने याद दिलाई 'सूर्यवंशम' की जहर वाली खीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बिग बी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर दुनिया के नक्शे की है, जिसमें भारत का नक्शा चमकता हुआ दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा- 'विश्व हमें देख रहा है, हम सब एक हैं।' ये तस्वीर साझा करना अमिताभ बच्चन को भारी पड़ा गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें इस तस्वीर पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
The World sees us .. we are ONE .. https://t.co/68k9NagfkI
Pranjul Sharma नाम के यूजर ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के असली आईपीएस हैं।' Neembu Paani (currently locked down) ने लिखा, 'फेक इमेज है, अभिषेक से कृपया दूर रहा करें।' Sarcasm ने लिखा, 'बड़ी देर कर दी आपके व्हाट्सएप ने आते आते।' Delhi se Hoon यूजर ने अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्म सूर्यवंशम की याद दिलाते हुए लिखा, 'सही किया था केवड़ा ठाकुर ने खीर में जहर मिलाकर।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अमिताभ बच्चन को इस ट्वीट के लिए ट्रोल किया है।
सही किया था केवड़ा ठाकुर ने खीर में ज़हर मिलाकर 🙊 Amitabh bachchan is real IPS of whatsapp university🙏
आपको बता दें कि रविवार को भारत के ज्यादातर लोगों ने अपने घर के बाहर मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च या मोबाइल फ्लैशलाइट जलाई। इसमें बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन, हेमा मालिनी, कटरीना कैफ, ध्वनि भानुशाली, सोहा अली खान, परेश रावल, अनुपम खेर, विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, रणदीप हुड्डा, अक्षय कुमार, एकता कपूर, रजनीकांत, करण जौहर, मौनी रॉय, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला सहित कई सितारे शामिल रहे।
Chachcha fake image hai. Abhishek se please door raho 🙏🙏😭😭 Badi der kar di aapke WhatsApp ne aate aate 🤔🤔
बात करें कोरोना वायरस की तो इसका प्रकोप पूरे देश में देखने को मिल रहा है। भारत में इस वायरस की चपेट में 4000 से ज्यादा लोग आ चुके हैं, जबकि 109 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं 291 लोगों ने कोरोना वायरस ठीक भी हो चुके हैं। कोरोना वायरस को हराने वालों में बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर भी हैं।
पढ़ें: कोरोना को मात देने के बाद भी जारी हैं कनिका कपूर की मुसीबतें, जानें किस वजह से अब पुलिस करेगी पूछताछ