पूरा भारत इस समय कोरोना वायरस जैसी खतरनाक बीमार से जूझ रहा है। इस वायरस ने 4000 से ज्यादा लोगों को अपनी जद में ले लिया है। जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए हमारे देश के हजारों डॉक्टर्स और नर्स मिलकर दिन-रात संक्रमित लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं इन डॉक्टर्स और नर्स के साथ कुछ लोग बुरा व्यवहार करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौच करने वाले शख़्स पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, कहा- 'इसे जेल में...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति उसके पड़ोस में रह रही महिला डॉक्टर के साथ बुरा व्यवहार करता नजर आया। उस व्यक्ति के व्यवहार को देखते हुए ब़ॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और उसको जेल भेजने की बात कही है। दरअसल सूरत के व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रह रही सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार दिखाया है। इतना ही नहीं व्यक्ति ने डॉक्टर के लिए गाली-गलौच का इस्तेमाल भी किया।
गाली-गलौच करते हुए उस व्यक्ति का महिला डॉक्टर ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर साझा भी किया। वीडियो बनाने पर व्यक्ति ने डॉक्टर को वीडियो डिलीट करने की धमकी तक दे डाली। हालांकि डॉक्टर द्वारा बनाया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसको ऋचा चड्ढा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए डॉक्टर से साथ गलत व्यवहार करने वाले व्यक्ति पर गुस्सा जाहिर किया है।
इस वीडियो को साझा करते हुए ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आखिर ये हो क्या रहा है। इस शख्स को जेल में होना चाहिए'। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना वायरस का प्रकोप पूरे भारत में फैल गया है। हर दिन संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।

चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस ने केवल भारत को ही नहीं पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस वायरस की चपेट में 180 से ज्यादा देश आ चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर, इटली, स्पेन और अमेरिका में देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से 12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
पढ़ें: कोरोना को मात देने के बाद भी जारी हैं कनिका कपूर की मुसीबतें, जानें किस वजह से अब पुलिस करेगी पूछताछ