{"_id":"5d02c70ebdec226dd55903ca","slug":"amitabh-bachchan-gives-monetary-help-to-families-of-pulwama-soldiers-after-bihar-farmers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ ने पूरा किया अधूरा वादा, पुलवामा हमले के 49 शहीदों के परिजनों को मुंबई बुला सौंपे चेक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ ने पूरा किया अधूरा वादा, पुलवामा हमले के 49 शहीदों के परिजनों को मुंबई बुला सौंपे चेक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 14 Jun 2019 06:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
Link Copied
अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों बिहार के 2100 किसानों का कर्ज चुकाया था। तब से इस बात की चर्चा चल रही थी कि अमिताभ पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों की आर्थिक सहायता कब करेंगे, जिसकी उन्होंने घोषणा की थी। अब बिग बी ने अपने इस वादे को भी पूरा कर दिया है।
Trending Videos
2 of 5
Amitabh Bachchan,Shweta Bachchan Nanda and Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने पुलवामा हमले में शहीद हुए CRPF जवानों के 49 परिवारों को मुंबई बुलाया और 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। यह कार्यक्रम मुंबई में रखा गया था। इस दौरान उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बेटे अभिषेक बच्चन मौजूद रहे। इसके साथ ही पुलिस के कुछ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Shweta Bachchan Nanda and Abhishek Bachchan
- फोटो : social media
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। ब्लॉग में उन्होंने परिवारों का दर्द बयां करते हुए लिखा, 'वो उदास होकर आए.. उनके चेहरों पर जिंदगी की निरर्थकता थी। उन्होंने अपने अपनों को खोया है... पति, घर का बेटा... कुछ महिलाएं बच्चों के साथ आईं, कुछ मां बनने वाली हैं। ये उन 40 बहादुर जवानों के परिवार हैं, जिन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में अपनी जान गंवा दी।' अमिताभ बच्चन ने बताया कि परिवारों के नाम और पता जानने में उन्हें थोड़ा समय लग गया, लेकिन उनके प्रयास सफल रहे।
4 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
इस कार्यक्रम से पहले अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था- अभी एक और वादा पूरा करना है। पुलवामा अटैक में जिन बहादुर लोगों ने देश के लिए अपनी जान गंवा दी उनके परिवार और पत्नियों की आर्थिक रूप से मदद करनी है, सच्चे शहीद।'
विज्ञापन
5 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
इससे पहले अमिताभ बच्चन ने किसानों के लोन चुकाने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था- 'जो वादा किया ता उसे पूरा कर दिया गया है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।