सिनेमाजगत के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक ऐसी शख्सियत हैं जिनके बारे में हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए प्रशंसक उत्सुक रहते हैं। खासतौर पर उनके घर के बारे में। मुंबई के जुहू में अमिताभ के तीन बंगले हैं- जलसा, प्रतीक्षा और जनक। इन तीनों ही बंगलों में 'जलसा' अमिताभ के दिल के बेहद करीब है। वह अपने परिवार के साथ जलसा में ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ घर के अंदर की तस्वीरें अक्सर साझा करते रहते हैं। इन तस्वीरों में घर की भव्यता साफ नजर आती है। बिग बी को हरियाली से खास लगाव है ऐसे में घर में एक बड़ा गॉर्डन भी है। इसके साथ ही घर के अंदर की दीवारों को अलग-अलग थीम से सजाया गया है। आज हम आपको बिग बी के घर के अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
अंदर से ऐसा दिखता है अमिताभ बच्चन का घर 'जलसा', पहली बार सामने आईं अंदर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे पहले इस तस्वीर को देखिए। हर रविवार को अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलने आते हैं और उनके प्यार को स्वीकार कर अभिनंदन करते हैं। इस तस्वीर में आप प्रशंसकों का हुजूम देख सकते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और प्रशंसकों से मिलने के बाद तस्वीरों को साझा भी करते हैं।
अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर 'जलसा' की है। इस तस्वीर में बिग बी घर के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आपको भरपूर हरियाली भी नजर आएगी। बिग बी की यह तस्वीरें मुख्य द्वार से घर के अंदर जाने की हैं। इन तस्वीरों में आप देखेंगे कि कैसे पेड़ों को अलग-अलग तरह के गमले में लगाकर सजाया गया है।
यह भी पढ़ें:- अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर झूमे थे अमिताभ और जया, 12 साल बाद सामने आई अनदेखी तस्वीरें
अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर उनके घर के गॉर्डन की है। तस्वीरों में आपको चारों चरफ हरियाली नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें;- अमिताभ बच्चन को गुरु मानता है साउथ का ये अभिनेता, बोले- 'देश में केवल एक ही मेगास्टार'
यह तस्वीर अमिताभ बच्चन के लिविंग रूम की है। इस तस्वीर में शानदार सोफा, तरह-तरह के पेड़ और अलग तरह का इंटीरियर नजर आ रहा है।