{"_id":"5d5ebbbc8ebc3e6c48771fed","slug":"ayushmann-khurrana-come-support-priyanka-chopra-on-her-controversial-tweet-said-she-is-a-global-icon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान बोले-प्रियंका भारत ही नहीं विश्व का बड़ा चेहरा, जावेद अख्तर ने भी समर्थन में कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान बोले-प्रियंका भारत ही नहीं विश्व का बड़ा चेहरा, जावेद अख्तर ने भी समर्थन में कही ये बात
Fri, 23 Aug 2019 12:09 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana, Priyanka Chopra
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्मों के अलावा अपने सहयोगी कलाकारों का कई मामलों में समर्थन करने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का न केवल समर्थन किया है बल्कि उन्हें भारत और विश्व का बड़ा चेहरा भी बताया है। आयुष्मान खुराना के साथ जाने माने गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने भी प्रियंका चोपड़ा समर्थन किया है।अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आयुष्मान खुराना ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर ये बात तब बोली है जब पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना खान ने कुछ दिन पहले उनके खिलाफ यूनीसेफ को एक खत लिखकर उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। आयुष्मान खुराना ने कहा, प्रियंका चोपड़ा हमारे देश की बहुत अच्छी प्रतिनिधि हैं। वह भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का बड़ा चेहरा हैं।
Ayushmann Khurrana
- फोटो : Social Media
इतना ही नहीं आयुष्मान खुराना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'आर्मी अधिकारी की बेटी होने के नाते वह भारत का बहुत अच्छे से प्रतिनिधित्व करती हैं।' आयुष्मान खुराना ने ये बात अपनी फिल्म अंधाधुन को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर हो रहे एक आयोजन के दौरान बोली है।
पढ़ें: बॉर्डर पर पाकिस्तान से लड़ने की बात कहकर ट्रोल हुआ ये एक्टर, यूजर बोला- कुछ ज्यादा नहीं बोल दिए
पढ़ें: बॉर्डर पर पाकिस्तान से लड़ने की बात कहकर ट्रोल हुआ ये एक्टर, यूजर बोला- कुछ ज्यादा नहीं बोल दिए
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना के अलावा पीटीआई से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा है कि कश्मीर पर केंद्र सरकार के हालिया फैसले के समर्थन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय नागरिक होने के नाते जो विचार रखे, वह ‘‘स्पष्ट रूप से एक भारतीय के नजरिए से उनके विचार’’ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra and Shireen Mazari
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने एक खत यूनीसेफ को लिखा। इस खत में शिरीन ने लिखा कि प्रियंका चोपड़ा ने सार्वजनिक तौर से भारत सरकार की कश्मीर नीतियों का समर्थन किया है। इसके साथ ही परमाणु हमले की धमकी का समर्थन किया है। यह सब पूरी तरह से शांति और सद्भावना के सिद्धांतों के खिलाफ है। बता दें कि प्रियंका को शांत और सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रियंका चोपड़ा को यूएन का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
पढ़ें: कॉन्सर्ट के दौरान ही प्रियंका चोपड़ा को ऐसे रोमांटिक इशारे करने लगे निक, सामने मौजूद थीं मां
पढ़ें: कॉन्सर्ट के दौरान ही प्रियंका चोपड़ा को ऐसे रोमांटिक इशारे करने लगे निक, सामने मौजूद थीं मां
विज्ञापन
Priyanka Chopra, Madhu and Nick Jonas
- फोटो : instagram
कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा एक इवेंट में गई थीं। इस इवेंट में जाने से पहले प्रियंका ने एक ट्वीट किया था। प्रियंका ने लिखा था- 'जय हिंद (हिंदुस्तान अमर रहे।), भारतीय सेना।' इसी पर ट्वीट पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा कि 'आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना एंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।' महिला बोल रही होती हैं कि तभी उनका माइक थोड़ी देर के लिए बंद हो जाता है तब प्रियंका उनसे कहती हैं कि 'हां आप कहिए मैं आपको सुन रही हूं।' महिला के सवाल पर प्रियंका बिल्कुल शांत अंदाज में कहती हैं कि 'पाकिस्तान में मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका मैं समर्थन करती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं जो मुझे प्यार करते हैं।'