{"_id":"5d5f6f218ebc3e6c785ea20f","slug":"ayushmann-khurrana-gave-credit-to-shriram-raghwan-for-andhadhun-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान ने डायरेक्टर को दिया अंधाधुन की कामयाबी का श्रेय, पार्टी में श्रीराम राघवन को खूब नचाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आयुष्मान ने डायरेक्टर को दिया अंधाधुन की कामयाबी का श्रेय, पार्टी में श्रीराम राघवन को खूब नचाया
Fri, 23 Aug 2019 11:48 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
andhadhun
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता संजय राउतरे औऱ निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म अंधाधुन को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने का जश्न फिल्म के सितारों ने मुंबई के एक पंचसितारा होटल में गुरुवार की भोर तक मनाया। फिल्म की यूनिट ने शर्मीले स्वभाव के श्रीराम को भी नचाया और फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना को भी छुट्टियों पर जाने से पहले के एक यादगार लम्हे से रू ब रू कराया।
आयुष्मान खुराना
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
हाल ही में घोषित हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म अंधाधुन में एक दृष्टिहीन पियानो वादक के किरदार के लिए आयुष्मान खुराना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। इसके अलावा फिल्म को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अनूदित पटकथा के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। फिल्म भारत के अलावा चीन में भी सुपरहिट रही। चीन में तो फिल्म ने तीन सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।
आयुष्मान खुराना
- फोटो : amar ujala
फिल्म को मिले राष्ट्रीय पुरस्कारों का जश्न इसे बनाने वाली कंपनी मैचबॉक्स पिक्चर्स ने मुंबई के एक पंचसितारा होटल में आयोजित किया। फिल्म के निर्माण के दौरान निर्देशक श्रीराम राघवन को नाकों चबवाने वाले कॉरपोरेट हाउस वायकॉम 18 के तमाम अधिकारी भी इस कार्यक्रम में फिल्म को मिले पुरस्कारों का श्रेय लेने की कोशिश करते नजर आए। लेकिन, यहां मौजूद किसी ने भी उनकी बातों को कोई तवज्जो तक नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
ये शाम रही आयुष्मान खुराना के नाम। हमेशा की तरह अपनी अतरंगी अदाओं के साथ यहां पहुंचे आयुष्मान ने फिल्म की क्रू के साथ देर तक मस्ती की और अपने चाहने वालों के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए। आयुष्मान ने इस फिल्म की कामयाबी औऱ इसे मिले पुरस्कारों का श्रेय फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन और निर्माता संजय राउतरे को देते हुए कहा कि इस फिल्म के विषय को लेकर दोनों का अटूट भरोसा ही इसकी कामयाबी का नतीजा है।
विज्ञापन
Andhadhun
निर्देशक श्रीराम राघवन ने अंधाधुन को कामयाब बनाने वाले दर्शकों का शुक्रिया किया और कहा कि उनकी फिल्मों का हीरो हमेशा से कहानी ही रहा है और आगे भी वह सितारों के पीछे भागने की बजाय अच्छी कहानियों की खोज करते रहेंगे। निर्माता संजय राउतरे ने अमर उजाला को बताया कि उनका प्रोडक्शन हाउस अपने नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर चुका है। मैचबॉक्स को उन्होंने विचारों की माचिस की डिब्बी बताया और कहा कि वह लोगों के विचारों को सुलगाने वाली कहानियों की तीलियां आगे भी समेटते रहेंगे।