फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी इस तस्वीर को देख हंसी नहीं रोक पाए अमिताभ बच्चन, खुद ही उड़ाया अपना मजाक

Tue, 17 Nov 2020 07:14 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 17 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan laugh on his throeback photo wearing flared shirt and pant
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का अंदाज सबसे निराला है। 78 साल की उम्र में भी उनमें गजब की ऊर्जा है। घंटों शूटिंग करने के बाद भी वह अपने फैंस से बात करने का समय निकाल ही लेते हैं। शायद ही उनकी उम्र का कोई अभिनेता सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव रहता होगा। इंस्टाग्राम पर वह अक्सर खुद से जुड़ी यादें फैंस से साझा करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और खुद ही उस पर हंसने लगे। 

amitabh bachchan laugh on his throeback photo wearing flared shirt and pant
अमिताभ बच्चन - फोटो : instagram: amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। इसमें वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर लगता है कि वह उनके करियर की शुरुआती दिनों की है। इसमें सबसे ज्यादा जिस चीज ने ध्यान खींचा है वो हैं अमिताभ के कपड़े।

amitabh bachchan laugh on his throeback photo wearing flared shirt and pant
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस तस्वीर में अमिताभ शर्ट और पैंट पहने हुए पोज दे रहे हैं। उनकी शर्ट की आस्तीनें इतनी बड़ी हैं कि हवा में लहरा रही हैं। इसे साझा करते हुए बिग बी ने लिखा है, 'जब लहराने वाले ट्राउजर्स पहनना ही काफी नहीं था...बल्कि आस्तीनें भी लहराने वाली पहनी जाती थीं।' अमिताभ ने इसके साथ हंसने वाले इमोजी भी बनाए हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan laugh on his throeback photo wearing flared shirt and pant
अमिताभ बच्चन, आराध्या बच्चन - फोटो : instagram/amitabhbachchan

इससे पहले अमिताभ ने अपनी पोती आराध्या के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने आराध्या के नौवें जन्मदिन पर नौ तस्वीरों का कोलाज बनाया। इन नौ तस्वीरों में हर साल की आराध्या की एक फोटो छी। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है।‘

विज्ञापन
amitabh bachchan laugh on his throeback photo wearing flared shirt and pant
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

बता दें कि अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में व्यस्त हैं। आए दिन वो सेट से अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। गौरतलब है कि अमिताभ को बीते दिनों कोरोना हो गया था लेकिन उन्होंने इस जंग को जीत लिया।

शानदार अभिनेता और मशहूर पहलवान थे दारा सिंह, जानें टीवी के 'हनुमान' के बारे में ये खास बातें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed