{"_id":"5fb3c6c58ebc3eefbb0770b4","slug":"salman-khan-movie-bajrangi-bhaijaan-munni-is-all-grown-up-now-know-some-lesser-known-facts-about-harshaali-malhotra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', जानिए हर्षाली मल्होत्रा के बारे में खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इन धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', जानिए हर्षाली मल्होत्रा के बारे में खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' हर किसी के जेहन में अब तक बसी हुई है। फिल्म को बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का प्यार मिला था। फिल्म आज भी जब टेलीविजन पर आती है तो कोई भी इसे देखे बिना नहीं रह पाता है। फिल्म में सलमान खान तो थे ही आकर्षण का केंद्र। सलमान के अलावा फिल्म का एक किरदार और ऐसा था जिसका फिल्म को हिट करने में हाथ रहा था। वो किरदार था 'मुन्नी', जिसे बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था।
2 of 5
हर्षाली मल्होत्रा
- फोटो : फाइल फोटो
हर्षाली मल्होत्रा को फिल्म में खूब पसंद किया गया था। हर्षाली ने फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं बोला। लेकिन वो अपनी मालूमियत, मुस्कुराहट और बिन बोले की हुई अदाकारी से ही लोगों का दिल जीत गईं। फिल्म को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं। अब तो हर्षाली काफी बड़ी भी हो गई हैं। ऐसे में आपको बताते हैं हर्षाली के बारे में कुछ ऐसी बातें जो कम लोग ही जानते होंगे।
3 of 5
Harshaali Malhotra
हर्षाली का जन्म 3 जून 2008 में हुआ था। उनकी मां का नाम काजल मल्होत्रा है। हर्षाली मुंबई के सेवन स्क्वायर एकेडमी की छात्रा हैं। वैसे तो हर्षाली दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं लेकिन बेटी के एक्टिंग में डेब्यू करने के बाद उनके माता-पिता मुंबई में ही शिफ्ट हो गए। हर्षाली ने महज 21 महीने में कैमरे को फेस किया था। बजरंगी भाईजान से पहले हर्षाली कई धारावाहिकों और विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
harshali
हर्षाली टेलीविजन पर 'कुबूल है' और 'लौट आओ तृषा' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा कई कमर्शियल्स में भी हर्षाली नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सलमान की बजरंगी भाईजान से पहले सलमान की ही फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' साइन की थी। लेकिन बजरंगी भाईजान में हर्षाली का किरदार बड़ा था जिसे देखते हुए उन्होंने प्रेम रतन धन पायो को छोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 5
बजरंगी भाईजान
हर्षाली के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने भले ही सलमान की फिल्म में म्यूट किरदार निभाया हो। लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत बातूनी हैं। हर्षाली ने जब बजरंगी भाईजान में काम किया उस समय वो महज 7 साल की थीं। फिल्म की शूटिंग के दौरान वो जब भी सलमान को रोते हुए या सलमान का फाइटिंग सीन देखती थीं तो खुद भी रोने लगती थीं। जिसके बाद सलमान खुद उन्हें सम्भालते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।