बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां इन दिनो फिल्मों के अलावा स्टार्टअप्स की वजह से भी सुर्खियों में हैं। अभिनेत्रियां इस समय स्टार्टअप्स में जमकर निवेश कर रही हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने हाल ही में कई उत्पादकों में अपनी हिस्सेदारी खरीदी है। कई अभिनेत्रियों ने स्टार्टअप के प्रमोशन, मार्केटिंग और पीआर के एवज में उसकी हिस्सेदारी ली है। कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने शुद्ध निवेश के लिहाज से स्टार्टअप में हिस्सेदारी खरीदी है। एक नजर बॉलीवुड की इन्हीं अभिनेत्रियों पर...
फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी है इन आठ अभिनेत्रियों की रुचि, दीपिका से लेकर कटरीना तक ने स्टार्टअप में लगाए पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण
इन्होंने पिछले साल दही बड़ा एपिगेमिया की मालिकड्रम फूड में निवेश किया था। इसके अलावा दीपिका पादुोकण ने हाल में लर्निंग और कम्युनिटी प्लेटफॉर्म फ्रंटरो में करीब 23.68 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
आलिया भट्ट
खूबसूरत अदाकारा आलिया भट्ट ने ब्यूटी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म नाइका में निवेश किया है। स्टार्टअप मई में मौजूदा निवेशकों में से एक स्टीडब्यू कैपिटल से करीब 100 करोड़ रुपये जुटा चुका है।
कटरीना कैफ
फैशन आइकन अभिनेत्री कटरीना कैफ भी नाइका में निवेश कर चुकी हैं। पिछले साल इसके ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 'के ब्यूटी' नाम से खुद की ब्यूटी लाइन भी लॉन्च कर चुकी हैं।
काजल अग्रवाल
शादी के तुरंत बाद काजल ने हाउस वाइफ बनने की बजाय बिजनेस वुमन बनने का रास्ता चुना है। काजल अग्रवाल ने इसी साल गेमिंग प्लेटफॉर्म ओकी गेमिंग में निवेश किया। वह इस स्टार्टअप के प्रमोशन के अलावा मार्केटिंग, पीआर और नए यूजर्स को आकर्षित करेंगी।