सितारों के साथ कई लोग साए की तरह रहते हैं। इन लोगों में बॉडीगार्ड, मेकअप आर्टिस्ट और ड्राइवर शामिल हैं। लंबे वक्त तक काम करने के बाद इन लोगों से सितारों के साथ रिश्ते मजबूत हो जाते हैं। यहां तक कि वो इन्हें अपने परिवार का सदस्य ही मानते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मेकअप मैन दीपक सावंत (Deepak Sawant) के साथ काम करते हुए 47 साल पूरे किए। इस खास मौके पर बिग बी ने तस्वीर साझा करते हुए अपने दिल की बात कही।
अमिताभ बच्चन को शहंशाह बनाने में है इस शख्स का हाथ, 47 साल से दे रहा साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तस्वीर में बिग बी दीपक सावंत के परिवार के साथ नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा- 'दीपक 47 साल से मेरा मेकअप मैन है। अपनी कमाई से उन्होंने मराठी और भोजपुरी फिल्में बनाईं। पत्नी के लिए एक छोटा रूम पार्लर शुरू किया। आज इस पार्लर को 40 साल हो चुके हैं।'
T 3422 - DEEPAK my Make Up Man for 47 years .. through earnings made Marathi, Bhojpuri films .. started one small room parlour for wife .. today 40 years of the Parlour, over 40 employees , in a 3 storied building .. BUT NEVER MISSED A SINGLE DAY REPORTING for my make up work pic.twitter.com/wPQZKiqH0R
अमिताभ ने आगे लिखा- 'तीन स्टोरी बिल्डिंग में 40 से ज्यादा कर्मचारी हैं। मेरे मेकअप वर्क से उन्होंने कभी छुट्टी नहीं ली है।' दीपक सावंत ने बिग बी के साथ 47 साल से हैं। इन दोनों ने काम करने की शुरुआत 1973 में की थी। दीपक बिग बी के मेकअप और हेयर स्टाइलिश हैै। इन दोनों के बॉन्ड का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दीपक की फिल्म में अमिताभ ने तबीयत ठीक न होने के बावजूद काम किया था।
बिग बी की झोली में इस वक्त कई फिल्में हैं। जिसमें 'झुंड','चेहरे' और 'गुलाबो' सिताबो है। 'गुलाबो सिताबो' में अमिताभ के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। सामने आई तस्वीरों में बिग बी बुुजुर्ग में दिख रहे हैं। तस्वीर में उनका मेकअप इतना जबरदस्त है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है।
पहले अमिताभ की 'चेहरे' और 'गुलाबो सिताबो' की रिलीज डेट को लेकर टकराव की स्थिति देखी जा रही थी। अब 'गुलाबो सिताबो' के निर्माताओं के अनुरोध पर 'चेहरे' की रिलीज डेट का आगे खिसका दिया गया है। पहले यह फिल्म 24 अप्रैल को दस्तक देने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी। वहीं 'गुलाबो सिताबो' तय तारीख 17 अप्रैल को ही रिलीज होगी।
भारत पहुंचे 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के बीयर ग्रिल्स, पीएम मोदी के बाद इस अभिनेता का मिला साथ