{"_id":"5ac44e924f1c1bc0618b5525","slug":"amitabh-bachchan-network-issue-tweet-goes-viral-on-internet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आधी रात को इस चीज ने बिग बी की उड़ा दी नींद, जब सामने आई सच्चाई तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आधी रात को इस चीज ने बिग बी की उड़ा दी नींद, जब सामने आई सच्चाई तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' की शूटिंग में बिजी हैं। हमेशा से ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बिग बी ने देर रात ऐसा मैसेज कर दिया जिससे लोग हैरान रह गए।
AMITABH BACHCHAN
- फोटो : self
बिग ने एक के बाद एक लगातार ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा - 'वोडाफोन से मैसेज नहीं जा रहे हैं जबकि यह 4जी है।' अमिताभ के इस ट्वीट के बाद से ही मानों तहलका मच गया है। बिग बी के इस पोस्ट पर यूजर्स ने मैसेज की बौछार कर दी और सब अपनी अपनी परेशानी उनसे साझा करने लगे।
T 2763 - Oye ..!! VODAFONE .. nothing going through .. all messages failing .. you show 4G .. but nothing is going ji ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2018
amitabh bachchan
कुछ यूजर्स ने लिखा कि बस यह लोग पैक के पैसे बढ़ा देते हैं लेकिन सिग्नल उतने ही खराब होते जाते हैं। तभी किसी और यूजर ने लिखा इस तरह की चीजें होने पर आप अपने कस्टमर खो सकते हैं। इसके बाद कुछ यूजर्स बाकी सभी नेटवर्क की शिकायत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan
हालांकि कुछ देर बाद अमिताभ बच्चन ने एक और ट्वीट करके बताया कि परेशानी अब दूर हो गई है। बिग बी ने ट्वीट किया - 'चलो सुन ली वोडाफोन ने हमारी बात। अब मैसेज जा रहे हैं।' आपको बता दें, अमिताभ सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ शेयर करते हैं।
T 2763 - Chalo .. !! sun li sun li VODAFONE ne hamari baat sun li .. messages going now .. 🤪🤪
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 3, 2018
विज्ञापन
amitabh bachchan
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के बाद अमिताभ बच्चन 'बदला' फिल्म में नजर आ सकते हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसमें उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। अमिताभ को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आई है लेकिन अभी उन्होंने इस फिल्म को साइन नहीं किया है, वहीं तापसी ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है लेकिन साइन नहीं की है। फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है।