{"_id":"5ac441334f1c1bc4618b55fa","slug":"parveen-babi-birthday-special-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Spl: तीन अफेयर के बाद भी आखिरी वक्त पर अकेले रह गई थीं ये एक्ट्रेस, डिप्रेशन ने ले ली थी जान ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Spl: तीन अफेयर के बाद भी आखिरी वक्त पर अकेले रह गई थीं ये एक्ट्रेस, डिप्रेशन ने ले ली थी जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Apr 2018 06:22 AM IST
विज्ञापन
Parveen Babi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 के दशक में ग्लैमरस अवतार से लोगों के दिलों में धाक जमाने वाली एक्ट्रेस परवीन बॉबी हमारे बीच नहीं रही। परवीन बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें 'सेक्सी सिंबल' का खिताब दिया गया था। परवीन बॉबी का फिल्मी सफर महज 15 साल का था आखिरी बार वह 'आकर्षण' फिल्म में नजर आई थीं। तो चलिए परवीन बॉबी की 69वीं बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातों पर नजर डालते हैं।
Parveen Babi
परवीन बॉबी ने 1973 में 'चरित्र' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह क्रिकेटर सलीम दुरानी के साथ दिखी थीं लेकिन फिल्म बुरी तरह से पिट गई। हालांकि उनके बेहतरीन अभिनय से वह लोगों की नजरों में जरूर आ गई थीं। इसके बाद परवीन ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मजबूर' की। इस फिल्म ने उनके फिल्मी सफर को ऐसी उड़ान दी कि उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Parveen Babi
छोटे से करियर में परवीन बॉबी के अफेयर भी काफी चर्चा में रहे और उनकी जिंदगी विवादों से घिरी रही। हालांकि आखिरी वक्त में उनके साथ कोई नहीं था। परवीन बॉबी का नाम सबसे पहले डैनी से जुड़ा। कहा जाता है कि दोनों की नजदीकियां फिल्म 'धुएं की लकीर' से शुरू हुई। दोनों का साथ कम वक्त तक रहा और ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parveen Babi
डैनी से ब्रेकअप के बाद परवीन बॉबी टूट गई थी लेकिन खुद को संभालते हुए उन्होंने फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया। इस बीच उनकी नजदीकियां कबीर बेदी के साथ बढ़ने लगी। ऐसा कहा जाता है कि दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहने लगे थे। लेकिन यह रिश्ता भी लंबे वक्त तक नहीं चल सका और दोनों किसी वजह से अलग हो गए। यह वक्त परवीन के लिए काफी मुश्किल था लेकिन तभी उनकी जिंदगी में महेश भट्ट की एंट्री हुई।
विज्ञापन
Parveen Babi
यह दोनों 3 साल तक साथ रहे और बाद में अलग हो गए। कहा जाता है कि परवीन की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं थी और यही इन दोनों के रिश्ते के टूटने की वजह बनी। परवीन बॉबी की मौत भी रहस्यमयी थी। 20 जनवरी 2005 को परवीन अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं। खबरों की मानें तो परवीन लंबे समय से डिप्रेशन में थी लेकिन मौत कैसे हुई यह सवाल आज भी राज बना हुआ है।