फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी बीमारी पर पहली बार अमिताभ का बड़ा खुलासा, बोले- मैं केवल 25 फीसदी लीवर पर जिंदा हूं

Tue, 26 Feb 2019 11:18 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 26 Feb 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan on living with Hepatitis B reveals he is suffering from same
Amitabh Bachchan

हेपेटाइटिस बी वायरस से संक्रमित लोगों के प्रति समाज में बढ़ती दुर्भावना को लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना दिल खोलकर रख दिया है। मुंबई के एक समारोह में उन्होंने कहा, ‘इस बीमारी की वजह से जो व्यवहार लोगों के साथ होता है, वह मुझे बहुत दुखी करता है।

Amitabh Bachchan on living with Hepatitis B reveals he is suffering from same
अमिताभ बच्चन
बिग बी ने कहा- 'मुझे पता चला कि इसकी वजह से तमाम महिलाओं को घर से निकाल दिया जाता है। बहुत से देश भी ऐसे हैं जहां पता चले कि आपके शरीर में ये वायरस है तो देश में नहीं घुसने दिया जाता, लेकिन, अगर मेरी सूरत और मेरी आवाज, इस अन्याय के खिलाफ काम कर सकती है तो मैं अवश्य इसमें सहयोग देना चाहूंगा।’
Amitabh Bachchan on living with Hepatitis B reveals he is suffering from same
अमिताभ बच्चन
बिग बी यहीं नहीं रुके, उन्होंने बहुत ही संजीदा होते हुए कहा, ‘मैं हेपेटाइटिस बी का मरीज हूं। परेशान हो रहा हूं लेकिन मैं जीवित हूं। मेरा 75 फीसदी लीवर खराब हो चुका है लेकिन मैं 25 फीसदी पर भी जिंदा हूं। मुझे बताया गया है कि अगर आपका लीवर 12 फीसदी भी ठीक है तो लोग जीवित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan on living with Hepatitis B reveals he is suffering from same
अमिताभ बच्चन
उन्होंने कहा- मैं आपको यह भी बताना चाहता हूं, कि मुझे किसी काम या दिनचर्या में मुझे कोई भी तकलीफ नहीं होती। मैं काम करता हूं, एक साधारण जीवन बिता रहा हूं, जहां भी बुलाया जाता है, मैं वहां जाता हूं।’ अमिताभ बच्चन ने इस दौरान पोलिया मुक्त भारत में अपने योगदान की चर्चा की और कहा टीबी के खिलाफ चले अभियान में भी वह शामिल रहे हैं। 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan on living with Hepatitis B reveals he is suffering from same
अमिताभ बच्चन
अपने खुद के टीबी का मरीज रहने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के हित के हर काम के लिए वह तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान चलाने वालों को ये भी देखना चाहिए कि उनकी आवाज या उनकी वीडियो का असर कितना पड़ रहा है, अगर मुझे अभियान चलाने वाले ये भी बताते रहें तो उन्हें संतोष मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed