{"_id":"5c74cce9bdec22736934cd09","slug":"salman-khan-film-notebook-actor-zaheer-iqbal-helps-a-kashmir-child","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान की फिल्म के इस हीरो ने 'भाईजान' को भी दी मात, कश्मीरी बच्चे के लिए बना मसीहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान की फिल्म के इस हीरो ने 'भाईजान' को भी दी मात, कश्मीरी बच्चे के लिए बना मसीहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) का एनजीओ बीईंग ह्यूमन देश भर से उनके घर पहुंचने वाले तमाम बीमार लोगों का रोज इलाज कराता है। उनकी संस्था के डॉक्टर हर रोज बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने जरूरतमंद लोगों से मिलते हैं और सलमान खान के पिता सलीम खान जरूरत के हिसाब से उनकी आर्थिक मदद भी करते हैं।
2 of 5
notebook
सलमान खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'नोटबुक' से लॉन्च होने जा रहे हीरो जहीर इकबाल इससे भी दो कदम आगे निकल गए हैं। कश्मीर में शूटिंग के दौरान मिले 11 साल के एक बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए वह उसे अपने साथ मुंबई ले आए हैं।
3 of 5
notebook
इस बच्चे का नाम है मेहरूस अहमद और ये बच्चा जहीर को कश्मीर में एक ऐक्टिंग वर्कशॉप के दौरान मिला। इस नन्हे कलाकार के बारे में बात करते हुए जहीर कहते हैं, ‘मेहरूस उन होशियार बच्चों में से है जिनसे मैंने अभी तक मुलाकात की है। इतना ही नहीं, वह सेट पर अन्य बच्चों को मैनेज करने में भी फिल्म की टीम की मदद करता था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
note book
जहीर ने मेहरूस का दाखिला मुंबई के ही स्कूल में कराने का फैसला लिया है और इसकी जिम्मेदारी भी वह खुद उठा रहे हैं। जहीर का मानना है कि सही समय पर अगर किसी दमदार कलाकार को सही सहारा मिल जाए तो वह जीवन में कामयाबी जरूर पा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
मेहरूस को कश्मीर से लाने से पहले जहीर ने उसके माता-पिता से भी बात की और उन्हें इस बात के लिए राजी किया कि वह अपने बच्चे को उनके साथ जाने दें। मेहरूस ने जहीर की आने वाली फिल्म 'नोटबुक' में भी एक खास किरदार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।