फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'dy Spcl: मनमोहन देसाई की फिल्मों ने अमिताभ बच्चन को बनाया स्टार,बनाई थीं ये 10 बेहतरीन फिल्में

Tue, 26 Feb 2019 10:41 AM IST
anand anand मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 26 Feb 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
know ten best film of director Manmohan Desai on his Birthday
manmohan desai - फोटो : social media
बॉलीवुड में ‘मनजी’ के नाम से मशहूर मनमोहन देसाई एक ऐसे फिल्म निर्देशक थे जिन्हें एंटरटेनर नंबर-1 कहा जाता था।  देसाई का जन्म 26 फरवरी 1937 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता किक्कू देसाई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े थे और उन्होंने वर्ष 1930 में एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। वह पारामाउंट स्टूडियो के मालिक भी थे। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण उनका रुझान बचपन से ही फिल्मों की ओर हो गया था। साल 1960 में जब मनमोहन 24 साल के थे तो उन्हें अपने भाई सुभाष देसाई द्वारा बनाई जा रही फिल्म ‘छलिया’ को डायरेक्ट करने का मौका मिला था।


तीन दशक से भी ज्यादा लंबे  फिल्मी करियर में मनमोहन ने अपने करीब बीस फिल्मों का डायरेक्शन किया जिसमें से ज्यादातर फिल्में हिट ही साबित हुईं। एक मार्च 1994 को मनमोहन इस दुनिया से विदा हो गए। बताया जाता है कि उनकी मौत बालकोनी से गिरने से हुई थी। लेकिन आज भी उनकी मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए उनकी 10 सुपरहिट फिल्मों के किस्से...
know ten best film of director Manmohan Desai on his Birthday
Chhalia - फोटो : social media
छलिया
1960 में आई 'छलिया' फिल्म से ही मनमोहन देसाई की बॉलीवुड में एंट्री हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन देसाई ने किया था। इस फिल्म में राज कपूर, नूतन और प्राण मुख्य भूमिकाओं में थे। संगीतकार कल्याणजी-आंनद जी के संगीतबद्ध गीत ‘छलिया मेरा नाम’ और ‘डम डम डिगा डिगा’ उन दिनों काफी लोकप्रिय हुए थे। 
know ten best film of director Manmohan Desai on his Birthday
om prakash in roti - फोटो : social media
रोटी
1974 में आई 'रोटी' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। मंगल सिंह के किरदार में राजेश खन्ना और बिजली के किरदार में मुमताज की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में मनमोहन देसाई के निर्देशक को तारीफें मिलीं और फिल्म हिट हो गई। ये वो दौर था जब राजेश खन्ना सुपरस्टार बन रहे थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know ten best film of director Manmohan Desai on his Birthday
chacha bhatija - फोटो : social media
चाचा भतीजा
1977 में आई फिल्म 'चाचा भतीजा' धर्मेंद्र और रणधीर कपूर की जोड़ी पहली बार एक अलग अवतार में दिखी। चाचा-भतीजा बनकर दोनों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी ये फिल्म उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग थी। कहानी में परिवारवाद को देसाई ने बेहद खूबसूरती से दिखाया था।
 
विज्ञापन
know ten best film of director Manmohan Desai on his Birthday
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना - फोटो : file photo
परवरिश 
1977 में 'परवरिश' फिल्म से एक अलग दौर का सिनेमा देसाई ने दर्शकों को दिखाया। इस फिल्म में शम्मी कपूर, अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना जैसे दिग्गज अभिनेता थे। जबकि इनके अपोजिट नीतू सिंह, शबाना आजमी जैसी उस जमाने की हिट अभिनेत्रियां थीं। देसाई पब्लिक की सोच और समझ को मनोरंजन के धागे में पिरोना अच्छी तरह से जानते थे। परवरिश फिल्म का गीत 'जाते हो जाने जाना' सुपरहिट हो गया था। अमिताभ और विनोद की जोड़ी को इस फिल्म ने एवरटाइम हिट कर दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed