फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका अरोड़ा ने बेटे की मंजूरी मिलते ही शो में पहली बार खुलेआम कबूला, हां मैं अर्जुन कपूर को...

Tue, 26 Feb 2019 10:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 26 Feb 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
malaika arora accept her relation with arjun kapoor know her statement
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित कपल बन गए हैं । फैंस दोनों के रिश्ते के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं । अक्सर दोनों को डेट पर जाते देखा जाता है । धीरे-धीरे दोनों ने एक-दूसरे के परिवार से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी हैं । 
malaika arora accept her relation with arjun kapoor know her statement
Malaika Arora Arjun Kapoor - फोटो : instagram
कुछ दिन पहले अर्जुन, मलाइका और उनके बेटे अरहान के साथ लंच के लिए एक रेस्त्रां में पहुंचे थे। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशन को मीडिया के सामने कबूल नहीं किया था लेकिन हाल ही में मलाइका ने अर्जुन से रिश्ता होने की सच्चाई का खुलासा कर दिया है । 
malaika arora accept her relation with arjun kapoor know her statement
arjun kapoor malaika arora
मलाइका कुछ दिन पहले एक टॉक शो में पहुंची थीं । यहां मलाइका से अर्जुन को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर मलाइका ने कहा, 'मैं अर्जुन कपूर को पसंद करती हूं । ऐसे भी और वैसे भी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora accept her relation with arjun kapoor know her statement
malaika arora
मलाइका का जवाब सुनकर शो के होस्ट भी हैरान रह जाते हैं । बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने भी अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को कंफर्म किया है। इन दिनों मलाइका और अर्जुन स्विट्जरलैंड में हैं । ये दोनों आकाश अंबानी और श्लाेका मेहता की बैचलर पार्टी में शामिल होने के लिए वहां गए हैं । 
विज्ञापन
malaika arora accept her relation with arjun kapoor know her statement
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : file photo
दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। हाल ही में अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर बेटे अरहान ने मुहर लगा दी थी । अरहान का कहना था कि उन्हें अपनी मां को खुश देखना अच्छा लगता है । इस बात से जाहिर है कि अरहान ने भी अपनी मां के इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है ।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed