फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने कृष्णा राज कपूर के लिए लिखा भावुक ब्लॉग, पढ़कर आंखें हो जाएंगी नम

Tue, 02 Oct 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan pens heartfelt tribute to Krishna Raj Kapoor
Amitabh

हिंदी सिनेमा के शोमैन कहे जाने वाले राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का कल यानी 1 अक्टूबर को निधन हो गया। वो 87 साल की थीं और उन्हें पिछले एक महीने से सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कृष्णा राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि उनका (कृष्णा) सुबह लगभग पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कृष्णा के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर दौड़ गई। अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त तक सभी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे।

Amitabh Bachchan pens heartfelt tribute to Krishna Raj Kapoor
raj kapoor and krishna kapoor
कृष्णा राज कपूर के निधन से दु:खी अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग लिखकर अपनी भावनाएं वयक्त की हैं। उन्होंने लिखा- कृष्णा राज कपूर .. परिवार के की सब कुछ... गरिमा की प्रतीक .. सभ्य और सभी से प्यार करने वालीं.. केयरिंग.. पारिवार को एक साथ लेकर चलने वालीं। कृष्णा राज कपूर ने अपने परिवार को एक सूत्र में बांध कर रखा।

यहां पढ़ें ब्लॉग
http://srbachchan.tumblr.com/
Amitabh Bachchan pens heartfelt tribute to Krishna Raj Kapoor
krishna raj kapoor
अमिताभ ने लिखा- कृष्णा राज कपूर शादी के बाद बहुओं को एक ही सलाह देती थी। जब आप दुल्हन बनकर अपने पति के घर जाएंगी तो आपको यह तय करना होगा कि क्या आप अपने साथ कैंची ले जाना चाहती हैं या फिर सुई। ये आप पर निर्भर करता है क्योंकि कैंची काटने का प्रतीक है और सुई जोड़ने का। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में और भी कई बातें लिखीं।कृष्णा राज कपूर के अंतिम दर्शन को बॉलीवुड के कई बड़े स्टार पहुंचे लेकिन अंतिम संस्कार के मौके पर ऋषि कपूर, रणबीर कपूर और नीतू कपूर नहीं दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan pens heartfelt tribute to Krishna Raj Kapoor
kareena kapoor

कृष्णा राज कपूर के अंतिम संस्कार में ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पति के साथ नजर आईं। भावुक रिद्धिमा कपूर को आलिया भट्ट ने संभाला। आलिया के साथ करण जौहर भी नजर आए। कृष्णा के बेटे ऋषि कपूर उन्हें अंतिम विदाई देने मुंबई नहीं आ पाए। दरअसल, ऋषि 29 सितंबर को इलाज कराने अमेरिका गए हैं। लेकिन उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर को मुंबई के लिए रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan pens heartfelt tribute to Krishna Raj Kapoor
raj kapoor and krishna kapoor
मालूम हो कि, राजकपूर ने कृष्णा मल्होत्रा से मई 1946 में शादी की थी और दंपति को पांच बच्चे हुए। तीन बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव कपूर और दो बेटियां ऋतु नंदा और रिमा जैन। कृष्णा राजकपूर हमेशा सुर्खियों से दूर रहीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed