फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 में सबसे बड़ा खुलासा, अनूप जलोटा ने किया ऐलान, जसलीन से तोड़ता हूं हर रिश्ता

Tue, 02 Oct 2018 12:41 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 big discloser anup jalota said i have break all relation from jasleen matharu
anup jalota wife

बिग बॉस-12 के घर में उम्र की दीवारों को तोड़कर एंट्री लेने वाले कपल अनूप जलोटा और जसलीन मथारू हमेशा ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। ऐसा हुआ एक टास्क के दौरान। अनूप जलोटा ये कहने को मजबूर हो गए है कि वह ऐलान करते हैं कि वह जसलीन से सभी रिश्ते तोड़ रहे हैं। जानिए क्या था टास्क और क्यों ऐसा कहने को मजबूर हो गए अनूप जलोटा?

bigg boss 12 big discloser anup jalota said i have break all relation from jasleen matharu
anup jalota


दरअसल बिग बॉस ने सिंगल्स और जोड़ियों को किडनेपिंग टास्क दिया था। टास्क में घर के सिंगल्स किडनेपर बने। टास्क के पहले टर्न में दीपिका ने अनूप जलोटा को किडनेप किया। इस टास्क को जीतने की एवज में दीपिका ने जसलीन के कपड़े, मेकअप और बाल काटने की डिमांड की, बस फिर क्या था, जहां जोड़ियों में आए लोग जसलीन को बार-बार टास्क जीतने के लिए सारी डिमांड पूरी करने के लिए कहते दिखे, वहीं जसलीन अपने कपड़ों और मेकअप को लेकर बहुत भावुक हो गईं और रोती दिखीं।

 

bigg boss 12 big discloser anup jalota said i have break all relation from jasleen matharu
भजन सम्राट के सुरों से सजी भदोही महोत्सव की शाम - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ अनूप जलोटा को ये विश्वास था कि जसलीन उन्हे दीपिका की कैद से आजाद करा लेंगी, मगर अनूप का विश्वास रखा ही रह गया। अब आपको बताते हैं कि अनूप ने कैसे घर वालों के सामने अपना और जसलीन मथारू का रिश्ता को तोड़ दिया। डाइनिंग टेबल पर बैठकर अनूप जलोटा सब के सामने ऐलान करते नजर आए हैं अनूप ने कहा कि " मैं सभी घर के सदस्यों के सामने मैं एक ऐलान करना चाहता हूं कि कल जसलीन ने जो टास्क खेला है वो मुझे बहुत बुरा लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 big discloser anup jalota said i have break all relation from jasleen matharu
anup jalota and jasleen

अनूप आगे बोलते हैं कि ये अपना विश्वास सिद्ध करने वाली बात होती है, कपड़े वहां तक लाओ तो लेकिन वो प्यार जसलीन ने नहीं दिखाया, जसलीन ने अपने कपड़े, अपने मेकअप और अपने बालों को लेकर ज्यादा प्रेम दिखाया है। जिसके बाद मैं अब इनके साथ नहीं रहूंगा। मैं अब अकेला हूं और ये जोड़ी मैं तोड़ रहा हूं"  वहीं जसलीन अनूप से पूछती नजर आती हैं क्या आप ये सच बोल रहे हो, जिसके बाद अनूप एक बार फिर से यही बोलते हैं कि मैं सीरियसली बोल रहा हूं। 

विज्ञापन
bigg boss 12 big discloser anup jalota said i have break all relation from jasleen matharu
anup jalota and jasleen

अनूप जलोटा की ये बात सुनकर जहां घर वालों के होश उड़ गए, वहीं अनुप कहते हैं कि " इस तरह के टास्क में इंसान की गहराई का पता चलता है अगर जसलीन के लिए ये मुझे कहा गया होता तो मैं सारे कपड़े बिग बॉस को दे देता"  जिसके बाद अनूप जलोटा ने कहा कि " मैं इस रिलेशनशिप से अलग हट रहा हूं अब ये जोड़ी नहीं है मैं अकेला हूं" । अनूप यहीं नहीं रुके अनुप ने इतना तक कह डाला कि ' टास्क में सिर्फ कपड़े ही तो देने थे जान नहीं देनी थी', जिसके बाद जसलीन फूट फूट कर रोने लगी, बहरहाल अब देखना ये होगा कि अब जसलीन अनूप जलोटा को मनाती नजर आएंगी या फि सिंगल ही खेलना पसंद करेंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed