फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाना पाटेकर के नोटिस को तनुश्री ने नकारा, बोलीं-गला सूजा, आवाज नहीं निकल रही

Tue, 02 Oct 2018 12:01 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Nana Patekar's notice was rejected by Tanushree, speech-swelling, not sounding out
tanushree dutta

फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण के संगीन आरोप लगाकर बॉलीवुड में सनसनी मचाने वाली तनुश्री अब मामले से ब्रेक लेने के मूड में है। नाना पाटेकर के नोटिस पर तनुश्री ने कहा था कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है । साथ ही, तबीयत खराब होने की बात कहते हुए मीडिया से दूरी बना ली है। तनुश्री ने नाना पाटेकर के अलावा कोरियोग्राफर गणेश आचार्या और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भी यौन शोषण के संगीन आरोप लगाए हैं ।

Nana Patekar's notice was rejected by Tanushree, speech-swelling, not sounding out
tanushree dutta - फोटो : tanushree dutta

अब तक तमाम मीडिया हाउस ने तनुश्री का इंटरव्यू लिया। इनमें वो एक ही बात कहती नजर आईं कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना ने उनका यौन शेषण किया। नाना, तनुश्री के साथ इंटीमेट डांस करना चाहते थे । ऐसा ना करने पर नाना ने तनुश्री की कार पर गुंडों से हमला करवा दिया। खबर है कि नाना ने तनुश्री को लीगल नोटिस भेज दिया है और उनसे माफी मांगने के लिए कहा है । इस बात की पुष्टि नाना के वकील राजेंद्र शिरोडकर ने की है। 

Nana Patekar's notice was rejected by Tanushree, speech-swelling, not sounding out
tanushree dutta

नाना पाटेकर के वकील शिरोडकर ने सोमवार को बताया कि तनुश्री दत्ता को लीगल नोटिस भेज दिया गया है जो आज उन्हें मिल जाएगा । उन्होंने कहा, 'हमने उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है और नाना पाटेकर की इमेज खराब करने के लिए माफी मांगने को कहा है।' मीडिया से बात करते हुए शिरोडकर ने कहा कि इस बारे में अभी बहुत कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन वह अब ऐसा क्यों कर रही हैं इसका कोई आइडिया नहीं है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Nana Patekar's notice was rejected by Tanushree, speech-swelling, not sounding out
tanushree dutta

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक तनुश्री दत्ता की तबीयत ठीक नहीं है। बकौल तनुश्री, मेरा गला सूज गया है। आवाज़ भी नहीं निकल रही है। मुझे महसूस हो रहा है कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। पिछले 8 साल से इंडस्ट्री से दूर हूं। अध्यात्म के मार्ग पर चलते हुए मेरा जीवन वैसे ही रंग रूप में ढल चुका है। मुझे कुछ आराम की जरूरत है। कुछ दिन बाद वापस आउंगी और पूरी हिम्मत से इस लड़ाई में उतरूंगी।

विज्ञापन
Nana Patekar's notice was rejected by Tanushree, speech-swelling, not sounding out
tanushree and Ishita Dutta

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में तनुश्री ने ये बात भी स्वीकारी थी कि उन्हें अपनी पहली ही फिल्म में बोल्ड और किसिंग सीन देने का बेहद अफसोस है। तनुश्री ने ये भी कहा था कि फ्यूचर में वो ऐसी किसी भी फिल्म में काम नहीं करेंगी जिनमें बोल्ड सीन होंगे। अगर फिर भी डायरेक्टर को लगता है कि फिल्म में बोल्ड सीन बेहद जरूरी है तो डायरेक्टर को हीरोइन चेंज कर लेना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed