{"_id":"5bb30eba867a557fa9003559","slug":"kangana-ranaut-film-manikarnika-teaser-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मणिकर्णिका' का टीजर देख याद आएंगी बाहुबली की शिवगामी देवी, कंगना रनौत की एक्टिंग ने खड़े किए रोंगटे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मणिकर्णिका' का टीजर देख याद आएंगी बाहुबली की शिवगामी देवी, कंगना रनौत की एक्टिंग ने खड़े किए रोंगटे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
kangana ranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है । आज आखिरकार फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है । कंगना रनौत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के रोल में जबरदस्त लग रही हैं । टीजर ने ही इस बात का इशारा कर दिया है कि फिल्म सुपरहिट होने वाली है ।
kangana ranaut
कंगना ने इस फिल्म को काफी समय दिया है । अब टीजर में उनकी मेहनत दिख रही है । टीजर अमिताभ बच्चन की आवाज से शुरू होता है । 45 सेकंड के बाद ही दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाएंगे । कंगना पहली बार एक पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी ।
Manikarnika
बता दें कि इस फिल्म को जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया गया है, जिसमें कंगना रनौत के अलावा अंकिता लोखंडे झलकारी बाई की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अगले साल 25 जनवरी 2019 को रखी गई है। इसमें रानी लक्ष्मीबाई के बचपन से लेकर शादी और अंग्रेजों से जंग की कहानी दिखाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
KANGANA
देश के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग हुई है, जिसमें बनारस, आमेर, जयपुर आदि शामिल है। हाल ही में कंगना ने कहा था, 'मणिकर्णिका' फिल्म को करने के बाद और इस बहादुर और प्रेरणादायक किरदार को जी कर वह गर्व महसूस कर रही हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी जी-जान लगा दी है।'
विज्ञापन
KANGANA
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सोनू सूद ने ये फिल्म छोड़ दी है । फिल्म में सोनू मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाऊ का किरदार निभा रहे थे । उनका कहना था कि कंगना की मनमानियों की वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ी । इसके बाद खबर आई कि स्वाति सेमवाल ने भी ये फिल्म छोड़ दी है ।