बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वहीं कोरोना काल में वो सोशल मीडिया पर और अधिक सक्रिय हो गए हैं। न सिर्फ ट्विटर बल्कि इंस्टाग्राम पर भी अमिताभ अपने फैंस को जागरुक और उनका मनोरंजन करते रहते हैं। ऐसे में अब अमिताभ का एक क्रिएटिव सोशल मीडिया पोस्ट फैंस द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'अमिताभ बच्चन इमोजी', लेकिन इंस्टाग्राम पोस्ट में हो गई ये चूक!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में आठ इमोजीस नजर आ रहे हैं जो अमिताभ बच्चन की तरह ही दिख रहे हैं। इन इमोजीस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट में 8 इमोजीस हैं, लेकिन अगर आप ध्यान दें तो दो इमोजी इसमें एक से ही हैं। ऐसे में ये अमिताभ बच्चन से चूक हो गई या फिर उनको ये किस इमोजी सबसे ज्यादा पसंद आया, इसका जवाब तो सिर्फ 'शहंशाह' के पास ही है।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
इंस्टाग्राम यूजर्स अमिताभ के इस पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। करीब चार घंटे में ही इस पोस्ट पर करीब पांच लाख लाइक्स और करीब पांच हजार कमेंट्स हो चुके हैं। बता दें कि इससे पहले आज (16 अप्रैल) अमिताभ ने चार्ली चैपलिन से जुड़ा एक पोस्ट किया था। अमिताभ ने ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें ऋषि चैपलिन के अवतार में नजर आ रहे थे। कैप्शन में अमिताभ ने बताया था कि ये फिल्म नसीब का सीन था। इसके साथ ही अमिताभ पुराने दिनों को भी याद करते नजर आए।
A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on
याद दिला दें कि अमिताभ न सिर्फ कोरोना काल में अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ उन्हें जागरुक भी कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले सितारों द्वारा बनाई गई शॉर्ट फिल्म फैमिली भी रिलीज हुई थी। सोशल मीडिया पर फैमिली को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में सभी को घर पर सुरक्षित रहते हुए सरकार के निर्देश मानने की बात कही गई थी।
बात अमिताभ के फिल्मी करियर की करें तो फिलहाल उनके खाते में चार फिल्में शामिल हैं। इस लिस्ट में झुंड, आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो, रणबीर- आलिया के साथ ब्रह्मास्त्र और इमरान हाशमी के साथ चेहरे शामिल है। कुछ फिल्मों से अमिताभ के लुक भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।