फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: गालिब और इकबाल के नाम अमिताभ बच्चन ने पोस्ट की फेक शायरी, यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

Wed, 14 Jul 2021 07:40 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 14 Jul 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan posted fake poetry in of Ghalib and Iqbal got brutally trolled
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और अभी भी वो दर्शकों के पसंदीदा बने हुए हैं। उनके उम्र के बहुत से सितारे जहां फिल्मी दुनिया से दूर हो चुके हैं तो वहीं बिग बी आज भी एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं। 70 वर्ष की उम्र पार कर लेने के बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ है और वो शानदार रोल्स निभा रहे हैं। वहीं, दर्शक भी उनकी फिल्में खूब पसंद करते हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट फैंस संग साझा करते हैं।


लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसकी वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो गए है।

दरअसल, बिग बी ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट किया। तस्वीर में उन्होंने दो महान शायरों के नाम से फेक शायरी पोस्ट कर दी। तस्वीर साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, 'शायरी बनाम शायरी।' तस्वीर में दावा किया गया कि लिखे गए दो शेर मशहूर शायर गालिब और इकबाल के हैं।

Amitabh Bachchan posted fake poetry in of Ghalib and Iqbal got brutally trolled
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

लेकिन असल में दोनों ही शेर ना गालिब के हैं और ना ही इकबाल के। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने बिना वेरिफाई किए कहीं से यह तस्वीर पोस्ट की है। इसी वजह से वह जमकर ट्रोल हो रहे हैं।


Amitabh Bachchan posted fake poetry in of Ghalib and Iqbal got brutally trolled
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

कुछ यूजर्स का कहना है कि उन्होंने महान शायर ग़ालिब का अपमान किया है। एक यूजर ने लिखा, 'अपनी टीम बदलिए प्रभु, कृपया बिना जांचें कुछ पोस्ट न करने दें। एक अन्य ने लिखा, 'आज गालिब जिंदा होते तो यह पोस्ट देखकर खुदकुशी कर लेते। वैसे आपको संसद में होना चाहिए, इस तरह की शायरी गालिब के नाम पर वहीं ठीक लगती है।'



विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan posted fake poetry in of Ghalib and Iqbal got brutally trolled
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

इससे पहले बिग बी ने अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो एक प्यारे से पपी के साथ खेलते और उसे दुलारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'सेट पर ये मेरी नई साथी है, मेरी बाहों में बहुत अच्छा महसूस कर रही है...मैं उसे घर ले जाना चाहता हूं लेकिन.....'।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan posted fake poetry in of Ghalib and Iqbal got brutally trolled
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

बात करें बिग बी के वर्कफ्रंट की तो वो बहुत जल्द फिल्म 'झुंड' और 'मेडे' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'चेहरे' भी रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 13 भी होस्ट कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed